सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकार अगर दूसरे टर्म के बारे में पूछेगी तो मैं दूंगा उसका जवाबः रघुराम राजन

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Mon, 09 May 2016 09:55 AM (IST)Updated: Mon, 09 May 2016 10:53 AM (IST)

पिछले काफी दिनों से सरकार और राजन को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। क्या उन्हें दूसरा कार्यकाल मिलेगा या वो सरकार में किसी अन्य पद पर रहेंगे।

News Article Hero Image

ग्रेटर नोएडा (जेएनएन)। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर रघुराम राजन ने अपने दूसरे टर्म के बारे में बात करते हुए कहा है कि सरकार को उनसे पूछना चाहिए कि क्या वो दूसरा कार्यकाल चाहते हैं या नहीं। राजन का कार्यकाल 4 सितंबर को खत्म हो रहा है और मोदी सरकार ने अभी तक ये नहीं पूछा है कि वो दूसरा कार्यकाल चाहते हैं या नहीं।

पिछले काफी दिनों से सरकार और राजन को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। क्या उन्हें दूसरा कार्यकाल मिलेगा या वो सरकार में किसी अन्य पद पर रहेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक शनिवार को रघुराम राजन एक विश्वविद्यालय में अतिथि के तौर पर गए थे। जहां पर उनसे पूछा गया कि क्या वो दूसरा कार्यकाल चाहते हैं या नहीं तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो इस सवाल का जवाब नहीं दे सकते हैं। इसके लिए उनसे पहले पूछा जाना चाहिए कि क्या मैं इस पद पर बने रहना चाहता हूं। इसके बाद ही वो इस सवाल का जवाब दे सकते हैं।

राजन को दूसरा कार्यकाल ना मिलने पर होगा ये

एक जानकार के मुताबिक अगर राजन को दूसरा टर्म नहीं मिलता है तो भारत के बॉन्ड और करेंसी मार्केट के लिए रिस्क हो सकता है। आरबीआई के गवर्नर बनने से पहले राजन फाइनेंस मिनिस्ट्री में चीफ इकोनोमिक एडवाइजर थे।

पढ़ें- संस्थानों के जाल में ना फंसे छात्र, दे रहे हैँँ 'यूजलेस' डिग्री : रघुराम राजन

पढ़ें- रघुराम राजन बोले, भारतीय अर्थव्यवस्था 'अंधों में काने राजा'