Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Highest CM Salary: किस मुख्यमंत्री की सबसे ज्यादा सैलरी, दिल्ली की रेखा, तेलंगाना के रेड्डी या UP के योगी; नंबर वन कौन

    Highest CM Salary भारत में मुख्यमंत्रियों का वेतन 2024 में राज्य के आधार पर ₹1.25 लाख से ₹4.10 लाख प्रति माह तक है। राज्यों के आकार राज्य खुद ही सीएम की सैलरी तय करते हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर कौन सा राज्य अपने मुख्यमंत्री को सबसे अधिक सैलरी देता है? आइए जानते हैं।

    By Gyanendra Tiwari Edited By: Gyanendra Tiwari Updated: Wed, 13 Aug 2025 04:31 PM (IST)
    Hero Image
    किस राज्य के मुख्यमंत्री की है सबसे ज्यादा सैलरी

    नई दिल्ली। Highest CM salary: भारत में सैलरी को लेकर हमेशा चर्चा होती है। हर कोई ज्यादा सैलरी वाली जॉब करना चाहता है। बहुत से लोग UPSC क्रैक करके आईएस और फिर सचिव बनने का ख्वाब देखते हैं। बहुत से लोग बनते भी हैं। इनकी सैलरी बहुत ज्यादा होती है। लेकिन इनके अलावा जो राजनीतिक पद पर बैठे हुए लोग हैं, जैसे राज्यों के मुख्यमंत्री। इनकी सैलरी कितनी होती है। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर किस राज्य के मुख्यमंत्री की सैलरी सबसे अधिक है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय संविधान का अनुच्छेद 164 के अनुसार इस अनुच्छेद में कहा गया है कि किसी राज्य का राज्यपाल मुख्यमंत्री (chief minister salary comparison) और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति करेगा। यह आगे निर्दिष्ट करता है कि मंत्रियों के वेतन और भत्ते राज्य विधानमंडल द्वारा निर्धारित किए जाएँगे। जब तक विधानमंडल वेतन पर निर्णय नहीं ले लेता, तब तक संविधान की दूसरी अनुसूची के प्रावधान लागू रहेंगे।

    यह भी पढ़ें- UP Richest Persons: ये हैं यूपी के 10 सबसे अमीर व्यक्ति, कितनी है नेटवर्थ; देखें सभी डिटेल्स

    बहुत से लोगों को लगता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की सैलरी सबसे अधिक होगी या फिर यूपी के मुख्यमंत्री की सैलरी सबसे ज्यादा होगी। लेकिन कहानी कुछ और ही है। आइए जानते हैं कि कौन से राज्य का CM सबसे ज्यादा सैलरी ले रहा है।

    किस राज्य के मुख्यमंत्री की है सबसे ज्यादा सैलरी?

    वर्तमान समय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की सबसे ज्यादा सैलरी है। तेलंगाना के सीएम (Telangana highest CM salary) को वेतन के रूप में महीने में उन्हें 410,000 रुपये मिलते हैं। यानी तेलंगाना सीएम को सैलरी देने के मामले में नंबर वन पर है।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री को कितनी सैलरी मिलती है?

    दिल्ली के मुख्यमंत्री की सैलरी 390,000 रुपये है। इस समय दिल्ली में बीजेपी की सरकार है और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं। उन्हें सैलरी के रूप में हर महीने 3 लाख 90 हजार रुपये (Delhi UP CM pay) मिलते हैं।

    UP के सीएम की कितनी है सैलरी?

    मुख्यमंत्रियों को दी जाने वाली सैलरी के मामले में यूपी नंबर तीन पर है। उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस समय सैलरी के रूप में 365,000 रुपये मिलते हैं।

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री को सबसे ज्यादा वेतन मिलता है, जो ₹410,000 प्रति माह है। नंबर दो पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं। उन्हें हर महीने 390,000 रुपये सैलरी के रूप में मिलते हैं।

    मुख्यमंत्री के अलावा क्या उनके मंत्रियों को भी मिलती है सैलरी?

    मंत्री को उस राज्य सरकार द्वारा वेतन दिया जाता है जहां से उनकी नियुक्ति होती है। प्रत्येक राज्य में मंत्रियों के लिए अलग-अलग वेतनमान होते हैं, इसलिए वेतन संरचना भी अलग-अलग होती है। मंत्रियों का वेतनमान विभिन्न राज्यों में मंत्रियों की वरिष्ठता और योग्यता में अंतर, मंत्रिमंडल की संरचना में अंतर आदि के कारण राज्यवार भिन्न होता है।