UP Richest Persons: ये हैं यूपी के 10 सबसे अमीर व्यक्ति, कितनी है नेटवर्थ; देखें सभी डिटेल्स
उत्तर प्रदेश अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता है। कानपुर से लखनऊ तक हर किसी का अपना-अपना अंदाज है। क्या आप जानते हैं कि यूपी में कौन-से 10 ऐसे शख्स हैं जो पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे अमीर हैं। ये भी जानेंगे कि ये सभी क्या काम करते हैं। आइए देखते हैं कि उत्तर प्रदेश के 10 सबसे अमीर शख्स कौन हैं?

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश जनसंख्या के मामले में पहले नंबर पर आता है। क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में सबसे अमीर शख्स (UP Richest Persons) में कौन-कौन शामिल हैं? वहीं ये क्या काम करते हैं और इनकी कितनी सैलरी है? आइए इनके बारे में एक-एक करके बात करते हैं।
UP Richest Persons:यूपी के सबसे अमीर शख्स
मुरलीधर ज्ञानचंदानी
मुरलीधर वे व्यक्ति हैं, जिन्होंने RSPL ग्रुप यानी घड़ी डिटर्जेंट की शुरुआत की थी। वे कानपुर के रहने वाले हैं। उनकी नेटवर्थ आज 14 हजार करोड़ रुपये है। इन्होंने FMCG सेक्टर में बड़ा नाम कमाया है।
बिमल ज्ञानचंदानी
बिमल ज्ञानचंदानी की नेटवर्थ 9000 करोड़ रुपये है। ये मुरलीधर ज्ञानचंदानी के भाई हैं। जिसे आज आप घड़ी डिर्टजन और साबुन के नाम से जानते हैं, उसे बिमल ज्ञानचंदानी और मुरलीधर ने मिलकर शुरू किया था।
विजय शेखर शर्मा
विजय शेखर शर्मा की नेटवर्थ 8000 करोड़ रुपये है। इन्होंने ही डिजिटल पेमेंट्स ऐप यानी पेटीएम की शुरुआत की थी। ये अलीगढ़ के रहने वाले हैं। वहीं ये देश के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से भी एक हैं।
दिनेश चंद्र अग्रवाल
दिनेश चंद्र अग्रवाल की नेटवर्थ 5400 करोड़ रुपये है। इन्होंने इंडियामार्ट की शुरुआत की थी। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंडियामार्ट अभी बीटूबी मार्केटप्लेस में आगे चल रहा है। ये नोएडा के रहने वाले हैं।
अलख पांडेय
इनकी नेटवर्थ 4500 करोड़ रुपये हैं। ये फिजिक्स वाला के नाम से देशभर में मशहूर हैं। ये प्रयागराज के रहने वाले हैं। इन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म यूट्यूब से बड़ा नाम कमाया है।
प्रदीप कुमार जैन
इनकी नेटवर्थ 4.400 करोड़ रुपये है। ये रियल एस्टेट में बड़ा नाम कमा चुके हैं। प्रदीप जी के पीएनसी इंफ्राटेक से कई बड़े प्रोजेक्ट को पूरा किया गया है।
चक्रेश कुमार जैन
ये आगरा के रहने वाले हैं। इनकी नेटवर्थ 4400 करोड़ रुपये है। चक्रेश कुमार जैन ने प्रदीप के साथ मिलकर पीएनसी इंफ्राटेक शुरू किया है।
यशवर्धन अग्रवाल
यशवर्धन अग्रवाल प्रियागोल्ड बिस्कुट की शुरुआत की थी। आज भारत के हर घर में इनके प्रोडक्ट बिकते है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।