सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanya Sumangala Yojana: इस राज्य में बेटियों को मिलेंगे 25000 रुपये, आप भी तुरंत ऐसे उठाएं फायदा

Published: Sun, 07 Jan 2024 06:00 PM (IST)

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) शुरू की है। इस योजना ...और पढ़ें

Kanya Sumangala Yojana: इस राज्य की बेटियों को मिलेंगे 25000 रुपये
Kanya Sumangala Yojana: इस राज्य की बेटियों को मिलेंगे 25000 रुपये

HighLights

  1. परिवार में ज्यादा से ज्यादा 2 बेटियों के नाम पर योजना का लाभ ले सकते हैं।
  2. योजना के लिए परिवार की अधिकतम आय 3 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश में बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। ये योजनाएं केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जाती हैं।

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) शुरू की है। इस योजना के साथ जहां पहले बेटियों को 15000 रुपये सरकार की ओर से आर्थिक मदद के रूप में दिए जा रहे थे, अब इस रकम को बढ़ा दिया गया है। इस योजना के तहत अब बेटियों को सरकार की ओर से 25000 रुपये दिए जा रहे हैं-

कन्या सुमंगला योजना का कौन ले सकता है फायदा

  • कन्या सुमंगला योजना का फायदा उत्तर प्रदेश के निवासी ही उठा सकते हैं।
  • योजना के लिए जरूरी है कि आवेदक के पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र हो।
  • निवास प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बिजली या टेलीफोन का बिल, राशन कार्ड को इस्तेमाल कर सकते हैं।

कन्या सुमंगला योजना के लिए ये बातें भी जरूरी

  • परिवार की अधिकतम आय 3 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार में ज्यादा से ज्यादा 2 बेटियों के नाम पर योजना का लाभ ले सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Income tax returns 2024: आईटीआर फाइल करने की कर रहे हैं तैयारी? जानिए रिटायरमेंट बेनेफिट्स पर कैसे लगता है टैक्स

कन्या सुमंगला योजना के लिए ऐसे करें अप्लाई

  1. कन्या सुमंगला योजना के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले यूपी सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट( sky.up.gov.in ) पर विजिट विजिट करना होगा।
  2. अब होम पेज पर Citizen Service Portal पर क्लिक करना होगा।
  3. यहां एक फॉर्म नजर आएगा, इस पर नाम, पता, मोबाइल नंबर, माता-पिता का नाम, आधार नंबर जैसी जानकारियां भरनी होंगी।
  4. फॉर्म भरने के बाद सबमिट के बटन पर टैप करना होगा।
  5. अब दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक OTP पाएंगे।
  6. इस ओटीपी को दर्ज करना होगा।
  7. इसके साथ ही आपका इस योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
  8. User ID और password बनाने के बाद दोबारा अकाउंट लॉग-इन करना होगा।
  9. अब डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सबमिट करना होगा।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।