myScheme: सरकारी योजनाएं खोजना नहीं रहा अब मुश्किल, सिंगल पोर्टल के साथ आसान हुआ जन-जन का काम
किसी योजना को गूगल पर सर्च करने के साथ ही कई तरह की वेबसाइट योजनाओं को लेकर जानकारी तो देती हैं लेकिन सही जानकारी को लेकर फिर भी मन में सवाल बना ही रहता है।अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो ये आर्टिकल आपके लिए काम की जानकारी वाला होने वाला है। क्या आप जानते हैं इन योजनाओं को एक ही जगह पाया जा सकता है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश के नागरिकों के लिए केंद्र और राज्य सरकार कई योजनाओं का एलान करती है। हालांकि, इन योजनाओं की सही और पूरी जानकारी ले पाना हर दूसरे व्यक्ति के लिए कठिन काम है।
किसी योजना को गूगल पर सर्च करने के साथ ही कई तरह की वेबसाइट योजनाओं को लेकर जानकारी तो देती हैं, लेकिन सही जानकारी को लेकर फिर भी मन में सवाल बना ही रहता है।
.jpg)
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो ये आर्टिकल आपके लिए काम की जानकारी वाला होने वाला है। क्या आप जानते हैं भारत सरकार की ओर से नागरिकों के लिए इन योजनाओं को चेक करने की एक खास सुविधा मिलती है।
जी हां, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आप एक सिंगल पोर्टल से ले सकते हैं।
कौन-सा पोर्टल आएगा काम
केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को एक मंच देते हुए भारत सरकार माई स्कीम पोर्टल (www.myscheme.gov.in)को पेश करती है।

वर्तमान में इस पोर्टल पर 1470 से ज्यादा योजनाएं लिस्टेड हैं। इन योजनाओं में 500 से ज्यादा केंद्र सरकार की योजनाएं हैं तो 970 से ज्यादा राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की योजनाएं हैं।
माई स्कीम पोर्टल से क्या मिलता है फायदा
यह एक राष्ट्रीय मंच है, जिसे सरकारी योजनाएं खोजने के लिए वन स्टॉप समाधान के रूप में लाया गया है। इस पोर्टल पर देश के नागरिक सरकारी योजनाओं को चेक कर सकते हैं।
इतना ही नहीं, कौन-सी योजना आपके लिए सही है, यह भी इस पोर्टल के जरिए जाना जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः PM SVANidhi Yojana: इस सरकारी योजना में लोन पर सब्सिडी के साथ मिलता है 1200 रुपये का कैशबैक, जानें सभी डिटेल
माई स्कीम पोर्टल ऐसे खोजें योजनाएं
.jpg)
- माईस्कीम पोर्टल पर ‘फाइंड स्कीम फॉर यू’ पर क्लिक कर अपने लिए सही योजनाओं को खोज सकते हैं।
- इस बटन पर क्लिक करने के बाद आपसे आपके जेंडर, आयु और मैरिटल स्टेटस की जानकारी ली जाती है। इसके बाद राज्य की जानकारी देनी होगी।
- अब अपनी कैटेगरी को लेकर जानकारी देनी होगी। अब आप डिफरेंटली एबल्ड हैं तो इसकी जानकारी हां या न में देनी होगी।
- इसके बाद, आपसे नौकरी का स्टेटस जाना जाता है।
- अब आपको अपनी नौकरी के फिल्ड की जानकारी देनी होगी। साथ में बताना होगा कि आप गरीबी रेखा से नीचे आते हैं या नहीं।
- फैमिली इनकम भरने के बाद आप फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं।
सबमिट पर क्लिक करने के साथ ही आपके लिए चुनी गई योजनाओं की लिस्ट अपनी स्क्रीन पर पाएंगे।


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।