सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या है Corporate Debt Market Development Fund? संकटकाल में करेगा म्यूचुअल फंड कंपनियों की मदद

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Thu, 03 Aug 2023 08:30 AM (GMT+05:30)

Corporate Debt Market Development Fund (CDMDF) कॉरपोरेट डेट मार्केट डेवलपमेंट फंड को सरकार की ओर से म्यूचुअल फंड कंपनियों की ...और पढ़ें

इस फंड की मदद से म्यूचुअल फंड कंपनियों की मदद की जा सकेगी।
इस फंड की मदद से म्यूचुअल फंड कंपनियों की मदद की जा सकेगी।

नई दिल्ली,बिजनेस डेस्क। वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण की ओर से हाल ही में 33,00 करोड़ रुपये का बैकस्टॉप फंड म्यूचुअल फंड्स (MF) के लिए लॉन्च किया गया गया है। इस बैकस्टॉप फंड को कॉरपोरेट डेट मार्केट डेवलपमेंट फंड (Corporate Debt Market Development Fund (CDMDF)) नाम दिया गया है। यह एक क्लोज-एंडेड स्कीम है, जिसकी अवधि करीब 15 वर्ष की होगी।

CDMDF को सेबी की ओर से इस तरह से डिजाइन किया गया है कि मुश्किल समय में इन्वेस्टमेंट ग्रेड कॉरपोरेट डेट सिक्योरिटीज को खरीदकर म्यूचुअल फंड कंपनियों की मदद की जा सके।

क्या होगा इस फंड का साइज?

CDMDF का कॉर्पस 3000 करोड़ रुपये का होगा, जिसमें म्यूचुअल फंड और एएमसी कंपनी की ओर से फिक्ड्स इनकम योजना में से योगदान दिया जाएगा।

इसके अलावा सरकार की ओर से 30,000 करोड़ रुपये की गारंटी दी जाएगी। इस फंड का फायदा यह होगा कि जब भी सेकेंडरी बाजार में लिक्विडिटी की कमी आएगी। CDMDF 5 साल की अवधि तक के इन्वेस्टमेंट ग्रेड के कॉरपोरेट बॉन्ड्स खरीद सकता है।

क्या होगा इसका फायदा?

CDMDF म्यूचुअल फंड कंपनियों के लिए आखिरी जरिया बनेगा। अनिश्चित्ता के कारण बड़ी संख्या में पैसा बाहर निकल रहा होगा और बाजार में काफी कम लिक्विडिटी होगी।

कैसे काम करेगा ये फंड?

CDMDF की यूनिट्स को एसेट मैनेजमेंट कंपनियों की ओर से सब्सक्राइब किया जाएगा। एएमसी और डेट ओरिएंटिड म्यूचुअल फंड स्कीम की ओर से दिया गया योगदान फंड के बंद होने तक लॉक रहेगा। कोई भी एएमसी किसी विशेष म्यूचुअल फंड स्कीम का 25 आधार अंक तक निवेश कर सकती है।

वहीं, म्यूचुअल फंड अगर किसी अनिश्चित्ता का सामना करता है तो वह इस फंड में दिए गए योगदान के मुताबिक ही राहत प्राप्त कर सकता है।