सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1 के आगे लगाओ 36 जीरो, 20 वर्षीय लड़के के खाते में आ गयी इतनी रकम ! जानें पूरा मामला

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 09:39 PM (IST)

    ग्रेटर नोएडा के दीपक के खाते में अचानक 1 अनडेसिलियन से ज़्यादा की भारी रकम आ गई जिससे वह हैरान हो गया। उसकी मां के कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) खाते में ₹1 सेप्टिलियन ट्रिलियन से भी अधिक राशि जमा हुई जो कि 37 अंकों की थी। इस मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी गयी जिसने तुरंत ही जांच शुरू कर दी।

    Hero Image
    खाते में आई रकम के जीरो गिनना हुआ मुश्किल

    नई दिल्ली। अगर आपके खाते में अचानक करोड़ों-अरबों रु आ जाएं, तो क्या करेंगे? आप इस सवाल का जवाब शायद न सोच पाएं, क्योंकि बिना कुछ किए खाते में अरबों रु आने पर कोई भी घबरा जाएगा। कुछ ऐसा ही हुआ है ग्रेटर नोएडा के 20 वर्षीय दीपक के साथ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपक की मां का कोटक महिंद्रा बैंक में खाता था, जिसे वे अपनी मां के देहांत के बाद चला रहे थे। इसी खाते में अचानक से ₹1 सेप्टिलियन ट्रिलियन या 1 अनडेसिलियन से भी ज़्यादा की भारी रकम आ गयी। ये रकम इतनी ज्यादा है कि 1 के आगे 36 डिजिट लिखने होंगे। यानी कुल 37 डिजिट की रकम दीपक की मां के खाते में आ गयी।

    ये भी पढ़ें - ये क्या? भारत के सबसे अमीर 1% लोगों को Gold और रियल एस्टेट से गहरा लगाव ! इन दो चीजों में लगा दी 60% दौलत

    ₹10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 आए खाते में

    कुल राशि 37 अंकों में है - 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपये है, जो दीपक की मां के खाते में आयी है। फिलहाल, आयकर विभाग इस मामले की जाँच कर रहा है और बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है।

    बैंक ने क्या कहा?

    कोटक महिंद्रा बैंक ने वायरल खबरों पर बयान जारी किया और कहा- "ग्राहक के खाते में असामान्य रूप से बड़ी राशि होने की खबरें गलत हैं। ग्राहकों से अनुरोध है कि वे अपने खाते की जानकारी मोबाइल बैंकिंग ऐप या नेट बैंकिंग के जरिए जांच लें।" बयान में बैंक ने स्पष्ट किया कि उसके सिस्टम पूरी तरह सामान्य और सुरक्षित हैं और सभी सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं।

    3 अगस्त का है मामला

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपक की माँ गायत्री देवी का दो महीने पहले निधन हो गया था। 3 अगस्त की रात को दीपक को एक नोटिफिकेशन मिली जिसमें ₹1.13 लाख करोड़ (₹1,13,56,000 करोड़) जमा होने का पता चला। उलझन और घबराहट में, दीपक ने यह मैसेज अपने दोस्तों को बताया और उनसे शून्य गिनने को कहा।

    बैंक जाने पर क्या पता चला

    अगली सुबह, दीपक इस ट्रांजेक्शन की पुष्टि के लिए बैंक गए। बैंक अधिकारियों ने इस राशि के जमा होने की पुष्टि की, लेकिन दीपक को बताया गया कि संदिग्ध रूप से बड़ी राशि जमा होने के कारण वो खाता फ्रीज कर दिया गया है। मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी गयी, जिसने तुरंत ही जांच शुरू कर दी।

    'अंबानी से भी ज्यादा अमीर'

    अधिकारी अब इस बात की जाँच कर रहे हैं कि यह लेन-देन टेक्निकल एरर थी, बैंकिंग गड़बड़ी थी या फिर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला। अधिकारियों का कहना है कि फंड का असली स्रोत पूरी जाँच के बाद ही पता चलेगा। इस बीच सोशल मीडिया पर लोग जमकर इस मामले पर कमेंट कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने मज़ाक में 20 वर्षीय दीपक को अंबानी से भी ज़्यादा अमीर कह दिया।

    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें