सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत के डीजल पर चलता है पूरा यूक्रेन, रूस से तेल खरीदी पर Tariff बम फोड़ते समय भूल गए थे Trump?

Published: Sat, 30 Aug 2025 10:46 AM (IST)

अमेरिका ने भारत को निशाने पर ले रखा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर इसलिए 25 फीसदी (Trump Tariffs) का ...और पढ़ें

भारत के डीजल पर चलता है यूक्रेन, रूस से तेल खरीदी पर टैरिफ बम फोड़ते समय भूल गए थे ट्रंप?
भारत के डीजल पर चलता है यूक्रेन, रूस से तेल खरीदी पर टैरिफ बम फोड़ते समय भूल गए थे ट्रंप?

नई दिल्ली। इस समय पूरी दुनिया ट्रंप टैरिफ (Trump Tariffs) को लेकर चर्चा कर रही है। एक ओर ट्रंप भारत से इस बात को लेकर नाराज है क्योंकि वह रूस से तेल खरीदता है। रूसी तेल खरीदी को लेकर उन्होंने भारत पर 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगाया जो 27 से लागू हो गया है और कुल टैरिफ बढ़कर 50 फीसदी (Ukraine Diesel Import) हो गया है। लेकिन ट्रंप शायद यह भूल गए कि जिस यूक्रेन को उनका देश आर्थिक मदद से लेकर सैन्य मदद मुहैया करा रहा है वह भारत के डीजल पर चलता है।

जुलाई 2025 में यूक्रेन के लिए भारत डीजल (India Export to Ukraine) का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता के रूप में उभरा है। ठीक उसी समय जब अमेरिका ने रूसी तेल आयात जारी रखने के लिए भारतीय वस्तुओं पर 50% का भारी शुल्क लगा दिया था। ट्रंप का कहना है कि रूस से तेल खरीद कर भारत इस युद्ध में रूस की मदद कर रहा है। लेकिन ट्रंप शायद यह भूल गए कि यूक्रेन भी भारी मात्रा में भारत से डीजल खरीद रहा है।

विडंबना यह है कि जहां एक ओर वाशिंगटन, मास्को के साथ भारत के ऊर्जा संबंधों को लेकर उस पर टैरिफ लगा रहा है। वहीं, दूसरी ओर भारतीय डीजल कीव की युद्धकालीन अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रहा है।

हर दिन भारत से कितना डीजल जाता है यूक्रेन

यूक्रेनी तेल बाजार विश्लेषण फर्म, नैफ्टोरिनोक के अनुसार, जुलाई में यूक्रेन के डीजल आयात में भारत की हिस्सेदारी 15.5% थी। यह किसी भी अन्य देश से बहुत अधिक है। दैनिक शिपमेंट औसतन 2,700 टन रहा, जिससे यह इस वर्ष भारत के सबसे अधिक मासिक ईंधन निर्यात आंकड़ों में से एक बन गया।

भारत से जमकर डीजल खरीद रहा यूक्रेन

रिपोर्ट के अनुसार जनवरी से जुलाई 2025 तक, यूक्रेन की डीजल आपूर्ति में भारत की हिस्सेदारी बढ़कर 10.2% हो गई। यह 2024 की इसी अवधि के दौरान केवल 1.9% थी। भारत पर प्रतिबंधों के बावजूद, डीजल कथित तौर पर रोमानिया से डेन्यूब नदी के किनारे टैंकरों द्वारा और तुर्की के ओपीईटी टर्मिनल के जरिए यूक्रेन पहुंच रहा है।

भारत-अमेरिका के बीच तनाव के बीच बढ़ रहा निर्यात

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव चल रहा है। ट्रंप प्रशासन ने हिंदुस्तान पर जानबूझकर टैरिफ बम फोड़ है। इन सबके बीच यूक्रेन ने भारत से जमकर डीजल खरीद जारी रखी।

अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंध भारत के तेल स्रोतों पर निशाना साध रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर अमेरिकी प्रशासन यह भूल रहा है कि यूक्रेन भारत के डीजल पर (Ukraine Depend on Indian Diesel) ही निर्भर है।  जुलाई में यूक्रेन को निर्यात करने वाले अन्य प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं में स्लोवाकिया (15%), ग्रीस (13.5%), तुर्की (12.4%) और लिथुआनिया (11.4%) शामिल थे। हालाँकि, इनमें से भारतीय निर्यात में सबसे तेज वृद्धि दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म! कच्चे तेल के सबसे बड़े भंडार के करीब पहुंचा भारत; वियना से हरदीप सिंह पुरी ने किया ऐलान