सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुतिन-मोदी की दोस्ती से झल्लाए ट्रंप, भारत पर फोड़ा टैरिफ का 'दूसरा बम'; लगाई 25% की एक्स्ट्रा पेनाल्टी

Published: Wed, 06 Aug 2025 07:36 PM (IST)

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत (Trump Tariffs India) पर 25% अतिरिक्त व्यापार टैरिफ लगाने की घोषणा की है जिससे कुल टैरिफ ...और पढ़ें

रूस-भारत की दोस्ती से बौखलाए ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ
रूस-भारत की दोस्ती से बौखलाए ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ

नई दिल्ली। Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त व्यापार टैरिफ (trump tariffs india) लगाने की घोषणा की। इससे पहले उन्होंने भारत को रूस से तेल खरीद पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इस तरह भारत पर टैरिफ बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है। इस संबंध में बुधवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए ट्रंप ने अपने दक्षिण एशियाई व्यापार साझेदार पर रूसी तेल की निरंतर खरीद के जवाब में 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ (us tariff on india) लगा दिया।

एक दिन पहले ही ट्रंप ने रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर दबाव बढ़ाते हुए अगले "24 घंटों" के भीतर अतिरिक्त टैरिफ लगाने ( trump tariff news) की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि भारत एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं है। मैं उस पर जल्द ही टैरिफ बढ़ाने की घोषणा करूंगा। मंगलवार को चेतावनी देने के बाद अब बुधवार को ट्रंप ने इस पर अमल भी किया।

21 दिन बाद लागू होगा 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ

ट्रम्प ने बुधवार को नौ-धाराओं वाले आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें पृष्ठभूमि, टैरिफ, शुल्कों का दायरा और स्टैकिंग आदि जैसे विभिन्न पहलुओं का विवरण दिया गया। 

अमेरिका द्वारा भारत पर लगाया गया 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ 21 दिन बाद लागू होगा। आज 6 अगस्त है। यानी यह अतिरिक्तटैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा। भारत पर लगा इससे पहले 25 फीसदी का टैरिफ 8 अगस्त से लागू होगा। 

बुधवार को ट्रंप द्वारा लगाया गया 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ के बाद भारत का टैरिफ 50 फीसदी हो गया है। ब्राजील पर भी ट्रंप ने 50 फीसदी का टैरिफ लगा रखा है। 

भारत और रूस की दोस्ती से बौखलाए हैं ट्रंप

भारत और रूस की दोस्ती से ट्रंप बौखलाए हुए हैं। वह भारत को लगातार धमकी दे रहे हैं कि रूस से तेल खरीदने बंद करो। लेकिन भारत राष्ट्र की जरूरतों को देखते हुए तेल खरीदना जारी रखा है। यह ट्रंप को रास नहीं आया। इसलिए उन्होंने भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ (trump tariffs india) लगा दिया है। 

पृष्ठभूमि पर विस्तार से बात करते हुए, ट्रम्प ने अमेरिका में लागू विभिन्न कानूनों का जिक्र किया, जो यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने और अमेरिका की विदेश नीति पर प्रतिकूल प्रभाव डालने के लिए ऊर्जा और तेल सहित रूसी वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाते हैं।

आदेश में आगे कहा गया है, "कार्यकारी आदेश 14066 में वर्णित राष्ट्रीय आपातकाल से निपटने के लिए, मैं यह निर्धारित करता हूँ कि भारत, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूसी संघ से तेल आयात कर रहा है, की वस्तुओं के आयात पर अतिरिक्त मूल्यानुसार शुल्क लगाना आवश्यक और उचित है।"

यह भी पढ़ें- ट्रंप के 25% टैरिफ से भारत पर क्या असर पड़ेगा? किन सेक्टर्स को हो सकता है नुकसान; एक्सपर्ट्स ने बताया