Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रंप के 25+25% टैरिफ से भारत पर क्या असर पड़ेगा? किन सेक्टर्स को हो सकता है नुकसान; एक्सपर्ट्स ने बताया

    Updated: Wed, 30 Jul 2025 08:01 PM (IST)

    Trump Tariffs India 30 जुलाई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस के साथ भारत के निरंतर रक्षा और ऊर्जा संबंधों का हवाला देते हुए भारतीय वस्तुओं पर 25% टैरिफ और जुर्माना लगाने की घोषणा की गई। भारत के रूस से तेल आयात से गुस्साए ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है।

    Hero Image
    ट्रंप के 25% टैरिफ से भारत पर क्या असर पड़ेगा? किन सेक्टर्स को हो सकता है नुकसान

    नई दिल्ली। Trump Tariffs India; 30 जुलाई को अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाने की घोषणा करते हुए कहा कि मित्र होने के बावजूद भारत और अमेरिका ने अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है। इसके एक सप्ताह बाद यानी 6 अगस्त को ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ और लगा दिया है। यानी अब भारत का टैरिफ बढ़कर 50 फीसदी हो चुका है। दरअसल, ट्रंप भारत और रूस की दोस्ती से बौखलाए हुए हैं। वह, नहीं चाह रहे हैं कि भारत रूस से तेल आयात करे। यही कारण हैं कि उन्होंने 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ (trump tariff news) लगाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत अब उन देशों की लिस्ट में शामिल हो गया जिनसे अमेरिका 1 अगस्त से टैरिफ वसूलेगा। ट्रंप के टैरिफ से किन सेक्टर्स पर क्या असर पड़ेगा? आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट्स ने इस पर क्या कहा। 

    ट्रंप के टैरिफ से इन सेक्टर पर पड़ेगा असर

    मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बलिगा का मानना है कि वे सभी वस्तुएं और सेक्टर जिनका भारत निर्यात करता है उन कंपनियों पर तगड़ा असर देखने को मिलेगा। मसलन, ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनियां, टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री, मेटल और फार्मा कंपनीज पर ट्रंप के टैरिफ का असर देखने को मिल सकता है। भारत से आयात होने वाली वस्तुएं अमेरिका में महंगी दरों पर मिलेगी। इससे उनकी बिक्री कम होगी और कंपनियों को घाटा होगा।

    सीफूड निर्यात होगा प्रभावित

    कृषि अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी ने कहा कि अमेरिका के इस टैरिफ से भारत का सीफूड, खासकर श्रिंप निर्यात बुरी तरह प्रभावित होगा। अमेरिका ने इक्वाडोर पर कम टैरिफ लगाया है, उसे इसका फायदा मिलेगा। भारत के सीफूड निर्यात में लगभग 66% श्रिंप का हिस्सा है। वर्ष 2024-25 में भारत ने 4.88 अरब डॉलर के श्रिंप का निर्यात किया था। भारत का लगभग आधा श्रिंप निर्यात अमेरिका को ही होता है।

    गुलाटी के मुताबिक भारत के टेक्सटाइल निर्यात पर भी इस टैरिफ का असर पड़ेगा। इंग्लैंड के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) से हमें जो लाभ मिला था, वह अमेरिका के टैरिफ के कारण न्यूट्रलाइज हो जाएगा।

    अमेरिका द्वारा लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ पर भारतीय निर्यात संगठन महासंघ (FIEO) के डीजी एवं सीईओ डॉ. अजय सहाय ने कहा, "भारत पर जो 25% ड्यूटी लगाई गई है, वह थोड़ी ज्यादा है। हम अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर बात कर रहे हैं। इसके अलावा क्या पेनाल्टी लगेगी, वह अभी स्पष्ट नहीं है।"

    उन्होंने आगे कहा, "इस ड्यूटी की घोषणा के बाद भारत के निर्यातकों और अमेरिका के आयातकों के बीच बात होगी। हमें देखना होगा कि इस ड्यूटी को किस हद तक एब्जॉर्ब किया जा सकता है। अमेरिकी आयातकों से दीर्घकालिक संबंधों की बात कर सकते हैं, क्योंकि कुछ ही महीनों में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौता होगा जिससे यह ड्यूटी काफी नीचे आ जाएगी।"

     87 बिलियन डॉलर के निर्यात पर पड़ेगा असर

    अमेरिका के नए टैरिफ से भारत अमेरिका को भारत के माल निर्यात पर असर पड़ने की उम्मीद है। 2024 में यह लगभग 87 बिलियन डॉलर का था। जिन वस्तुओं और सेवाओं पर असर पड़ सकता है उनमें श्रम-प्रधान उत्पाद जैसे वस्त्र, फार्मास्यूटिकल्स, रत्न और आभूषण, और पेट्रोकेमिकल्स शामिल हैं।

    वर्तमान में अमेरिका का भारत के साथ 45.7 बिलियन डॉलर का व्यापार घाटा है। व्हाइट हाउस ने पहले भारत को उसके उच्च औसत लागू टैरिफ के बारे में चेतावनी दी थी। कृषि उत्पादों पर लगभग 39%, वनस्पति तेलों पर दरें बढ़कर 45% और सेब और मक्का पर लगभग 50% हो गई हैं।

    भारत भी कर सकता है जवाबी कार्रवाई

    2024 में अमेरिका से भारत को 42 बिलियन डॉलर के विनिर्माण निर्यात और ऊर्जा निर्यात (जैसे तरलीकृत प्राकृतिक गैस, कच्चा तेल और कोयला) पर भारत प्रतिक्रिया में जवाबी कार्रवाई कर सकता है। भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि वे अमेरिका को चीन के मुकाबले एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार मानते हैं, लेकिन उन्हें कृषि, डेटा गवर्नेंस और सरकारी सब्सिडी पर अपनी नीतियों को बनाए रखने की जरूरत है।

    यह भी पढ़ें- Trump Tariffs: रूस-भारत की दोस्ती से बौखलाए ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ