Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान पर स्ट्राइक के एक दिन बाद क्या है दोनों शेयर बाजारों का हाल? यहां पढ़ें डिटेल

    Updated: Thu, 08 May 2025 09:35 AM (IST)

    पाकिस्तान के आतंकी गुटों पर हुए हवाई हमले के बाद दोनों ही देशों के बीच तनाव का माहौल है। इसका असर पाकिस्तान और भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है। जहां भारतीय शेयर बाजार स्थिर नजर आ रहे हैं। वहीं पाकिस्तान स्टॉक मार्केट (Pakistan Stock Exchange) में हाहाकार मचा हुआ है। चलिए जानते हैं कि 8 अप्रैल को दोनों शेयर बाजार का क्या हाल है?

    Hero Image
    स्ट्राइक के एक दिन बाद क्या है दोनों शेयर बाजारों का हाल?

     बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार ने इतिहास में पाकिस्तान के साथ हुए किसी भी युद्ध के दौरान मजबूती के साथ ट्रेड किया है। इस बार भी जब दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ रही है और तनाव का माहौल है। इस बीच भारतीय शेयर बाजार में सपाट कारोबार की स्थिति बनी हुई है। स्टॉक मार्केट में एक बैलेंस नजर आ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैसे रहा आज भारतीय शेयर बाजार?

    इस हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Today) सपाट कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मार्केट की शुरुआत हल्की मजबूती के साथ हुई है। अभी खबर लिखते समय सुबह 9:26 बजे बीएसई सेंसेक्स 11 अंक उछलकर 80,758 पर ट्रेड कर रहा है।

    वहीं एनएसई निफ्टी में हल्की गिरावट है। निफ्टी अभी लगभग 3 अंक गिरकर 24,412 पर ट्रेड कर रहा है।

    विदेशी बाजार से मजूबत संकेत

    विदेशी बाजारों से आज 8 अप्रैल को अच्छे संकेत मिल रहे थें। अमेरिकी शेयर बाजार में कल खरीदारी का माहौल था। वहीं एशियाई शेयर बाजार में भी लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।

    कौन बने आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स?

    आज 8 अप्रैल को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में Jindworld, Symphony, Aparinds, Aegislog, Greindwell सुबह 10.02 बजे टॉप गेनर्स बने हुए हैं। वहीं Cartade, CCL, ACI, Sapphire, Eternal टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।

    वहीं अगर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो यहां GATDVR-Re, GATECH-Rei, Ginnifila, Bharatse, Nivabura, Jindworld टॉप गेनर्स बन चुके हैं। इसके साथ ही ADL, Equal200, Agstra, Cartrade, Councodos, Unitedpoly टॉप लूजर्स की लिस्ट में शुमार हो गए।

    पाकिस्तान शेयर बाजार में तबाही

    भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद का सबसे ज्यादा असर पाकिस्तान स्टॉक मार्केट पर दिख रहा है। पाकिस्तान का कराची केएसई सुबह 9:28 बजे 3660 अंक टूटकर 110,009 पर ट्रेड कर रहा है। इसमें 3.13 फीसदी की गिरावट आई है।

    यह भी पढ़ें:-ये कंपनी बनाती है भारतीय एयर फोर्स के लिए तेजस विमान, क्या आपने खरीदे इसके शेयर?