सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

50 रुपये से कम कीमत वाले 5 बड़े सरकारी बैंक शेयर, 4 गुना तक कर चुके हैं पैसा, जानिए अब किस भाव पर खरीदें

Published: Sat, 14 Jun 2025 08:00 AM (IST)

PSU bank stocks under ₹50 देश के 5 बड़े इन सरकारी बैंकों के शेयरों की कीमत 50 रुपये से कम ...और पढ़ें

5 सरकारी बैंकों के शेयर 50 रुपये से नीचे के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं।
5 सरकारी बैंकों के शेयर 50 रुपये से नीचे के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं।

नई दिल्ली। शेयर बाजार में निवेशक हमेशा बड़ी कंपनियो में पैसा लगाना पसंद करते हैं। क्योंकि, यहां स्थिर रिटर्न के साथ रिस्क कम होता है। आमतौर पर बड़े बैंक (Bank Stocks) और कंपनीज के शेयर प्राइस के लिहाज से लोगों को महंगे लगते हैं। मसलन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एक शेयर 800 रुपये तो एचडीएफसी बैंक के शेयर की कीमत 1900 रुपये से ज्यादा है। खास बात है कि ये शेयर पिछले 5 सालों में निवेशकों का पैसा 4 गुना तक बढ़ा चुके हैं।

अगर आप किसी सरकारी बैंक के शेयरों में पैसा लगाना चाहते हैं तो हम आपको 5 ऐसे बड़े सरकारी बैंकों के शेयरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीम 50 रुपये (Government bank shares under ₹50) से भी कम है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में इक्विटी टेक्निकल रिसर्च के हेड रुचित जैन ने इन बैंक शेयरों में खरीदारी के लिए अहम लेवल बताए हैं।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शेयर

इस सरकारी बैंक के शेयर का भाव 38 रुपये है। रुचित जैन के अनुसार, 34.60 का स्तर इस स्टॉक के लिए एक अहम सपोर्ट लेवल है, अगर यह टूटता है तो इसमें गिरावट गहरा सकती है। वहीं, 41.87 रुपये का स्तर बड़ा रेजिस्टेंस है, क्योंकि इसी लेवल से यह बैंक शेयर बार-बार नीचे आया है। 41.87 रुपये के ऊपर क्लोजिंग होने पर शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

यूको बैंक शेयर

यूको बैंक का शेयर डाउन ट्रेंड में चल रहा है। शेयर का मौजूदा भाव 31.31 रुपये है और 28 रुपये का लेवल एक अहम सपोर्ट है। वहीं, 36.53 स्टॉक के लिए एक बड़ा रेजिस्टेंस है।

ये भी पढ़ें- कोरोना काल से तेजी दिखा रहा 20 रुपये वाला यह शेयर, बारह महीने में 99.99% रिटर्न, 5 साल में 14 गुना हुआ पैसा

बैंक ऑफ महाराष्ट्र शेयर

यह सरकारी बैंक शेयर भी प्राइस कंसोलिडेशन में फंसा हुआ है। इस स्टॉक का मौजूदा भाव 54.40 रुपये है। 49 रुपये का स्तर इस शेयर के लिए अहम सपोर्ट है तो ऊपर में 58 रुपये का लेवल बड़ा रेजिस्टेंस है।

इंडियन ओवरसीज बैंक शेयर

यह सरकारी बैंक शेयर भी पिछले कुछ समय से एक दायरे में रहकर कारोबार कर रहा है। इस शेयर का मौजूदा भाव 37.50 रुपये है और रुचित जैन की मानें तो इसका सपोर्ट लेवल 34 रुपये है। वहीं, 43 रुपये के भाव पर यह रेजिस्टेंस का सामना कर रहा है।

पंजाब सिंध बैंक शेयर

पंजाब सिंध बैंक का शेयर मंदी में कारोबार कर रहा है। इस स्टॉक का मौजूदा भाव 31.43 रुपये है। 26 रुपये के स्तर पर इस शेयर का स्टॉन्ग सपोर्ट है और 37 रुपये का लेवल इसके लिए बड़ा रेजिस्टेंस है।

ये भी पढ़ें- गिरते बाजार में सरकारी कंपनी ने कराई छप्परफाड़ कमाई, रॉकेट की रफ्तार से भागे शेयर

बता दें कि जब भी कोई शेयर अपने अहम सपोर्ट लेवल को तोड़ता है तो उसमें गिरावट की आशंका और बढ़ जाती है, जबकि रेजिस्टेंस के तोड़ने पर उसमें तेजी की संभावना बढ़ती है।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।