Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Top Expensive Breed of Dogs: ये हैं कुत्तों की सबसे महंगी नस्लें, जानें कितने लाखों में है कीमत?

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 03:52 PM (IST)

    हमेशा से ही कुत्ते या बिल्ली को सबसे ज्यादा पालतू जानवर के लिए चुना जाता है। कुत्ते अपनी वफादारी के लिए जाने जाते हैं। अगर आप भी Dog Lover है तो ये आर्टिकल आपके लिए है। इस लेख के माध्यम से जानेंगे कि भारत में कुत्तों की सबसे महंगी नस्लें (Top 5 Most Expensive Dogs) कौन- सी है। हमने नीचे 5 सबसे महंगे कुत्तों की लिस्ट साझा की है।

    Hero Image
    ये हैं कुत्तों की सबसे महंगी नस्लें, जानें कितने लाखों में है कीमत?

     नई दिल्ली। कुत्ता हमेशा से ही इंसान का पसंदीदा पालतू जानवर रहा है। कुत्ते को मालिक के लिए वफादार माना जाता है। लोग इन्हें अपने परिवार का सदस्य ही मानते हैं। भारत में सबसे महंगे कुत्तों की कोस्ट लाखों में है। कोई भी कुत्ता कितना महंगा होगा, ये उसके नस्ल पर ही निर्भर करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज हम भारत के सबसे महंगे नस्ल वाले कुत्तों के बारे में बात करेंगे। चलिए फटाफट से इनकी लिस्ट देख लेते हैं।

    Top Expensive Dogs: सबसे महंगी नस्ल वाले कुत्ते

    Tibetan Mastiff

    Tibetan Mastiff कुत्ते को अपने लार्ज साइज के लिए जाना जाता है। वहीं ये वफादार के साथ सुरक्षा भी प्रदान करते हैं। जैसा की इसके नाम से पता चल रहा है कि ये कुत्ते मूल रूप से तिब्बत से ही है। वहीं पूरी दुनिया में भी ये महंगे नस्ल वाले कुत्तों में आते हैं।

    लोग ज्यादातर इन्हें फैमली की सुरक्षा के लिए रखते हैं। हालांकि अगर आप पहली बार कुत्ता खरीदने जा रहे हैं, तो ये बेस्ट चयन नहीं रहेगा। क्योंकि ये आकार में काफी बड़े होते हैं। इन्हें खुश और स्वस्थ रहने के लिए बड़ा स्पेस चाहिए होता है।

    बात करें इसके कोस्ट की तो ये 2 से 5 लाख रुपये के बीच आता है।

    यह भी पढ़ें- 'कुत्ते हिंसक हैं या नहीं, कैसे तय होगा...', Stray Dogs पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मेनका गांधी ने दिया ये सॉल्यूशन

    Pit Bull Terrier

    पिटबुल नस्ल वाला कुत्ता आपने अक्सर कई लोगों के पास देखा होगा। क्योंकि ये देश में काफी मशहूर भी है। इसकी कोस्ट 1 से 2 लाख रुपये के बीच है। इसे लेकर लोगों के मन में ये धारणा रही है कि ये काफी खतरनाक है, लेकिन ऐसा नहीं है।

    इन्हें अच्छी ट्रेनिंग की जरूरत होती है, ताकि ये बाकी कुत्तों के साथ और पब्लिक में सही व्यवहार करें।

    Akita

    अकिता को जापान से माना जाता है। ये कुत्ते भी अपने मालिक के प्रति काफी वफादार होते हैं। इनकी कीमत 1 लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक हो सकती है। इन्हें किसी जमाने में भालू और डियर को ढूंढने के लिए उपयोग किया जाता था।

    अकिता की वफादारी को लेकर जापान में इनका स्टेचू भी बनवाया गया है।

    Rottweller

    इसकी कीमत 30 हजार रुपये से 1.5 लाख रुपये तक हो सकती है। ये अपने ताकत और साहस के लिए जाना जाता है। ये बात ध्यान देने वाली है कि ये छोटे जानवर जैसे बिल्ली और खरगोश के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर पाते।

    French Bulldog

    इस कुत्ते की कीमत 50 हजार रुपये से 2 लाख रुपये के बीच होती है। ये अपने खुशमिजाज व्यवहार के लिए जाना जाता है।