Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी का ये छोटा शहर निकला अरबपतियों का गढ़, जानें क्या है बिजनेस और कितनी दौलत के मालिक

    उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ (Aligarh billionaires) जो कभी अपने तालों के लिए प्रसिद्ध था अब तकनीक और उद्योग में भी आगे बढ़ रहा है। यहाँ से विजय शेखर शर्मा (पेटीएम) हाजी जहीर (मीट एक्सपोर्ट) सोमदत्त गोयल (एलडी गोयल स्टील्स) और जफर आलम (लिंक लॉक्स) जैसे उद्यमियों ने सफलता की ऊँचाइयों को छुआ है।

    By Ashish Kushwaha Edited By: Ashish Kushwaha Updated: Mon, 18 Aug 2025 04:35 PM (IST)
    Hero Image
    ताले के कारोबार के लिए मशहूर शहर अब तकनीक, स्टार्टअप और इंडस्ट्री की दुनिया में भी चमक रहा है।

    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक शहर अलीगढ़ अपने ताले के कारोबार के लिए जितना मशहूर है, उतना ही अब वह तकनीक, स्टार्टअप और इंडस्ट्री की दुनिया में भी चमक रहा है। कभी सिर्फ दरवाजों को बंद करने वाले ताले यहां की पहचान थे, लेकिन आज यहां के लोग देश के सबसे बड़े वित्तीय प्लेटफॉर्म, स्टील उद्योग और एक्सपोर्ट मार्केट में अपने झंडे गाड़ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह शहर अब केवल शिक्षा या हस्तशिल्प तक सीमित नहीं रहा...यह अरबपतियों की धरती बन चुका है, जहाँ से निकलकर कुछ नामों ने न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में अलीगढ़ का परचम लहराया है। आइए, जानें उन चंद हस्तियों के बारे में, जिन्होंने इस छोटे से शहर से निकलकर बड़ी सोच और मेहनत के दम पर करोड़ों-अरबों का साम्राज्य खड़ा कर दिया।

    यह भी पढ़ें: ये हैं यूपी के पांच सबसे अमीर शहर, पहले नंबर पर नोएडा; बाकी चार कौन?

    विजय शेखर शर्मा- पेटीएम फाउंडर

    विजय शेखर शर्मा का जन्म 7 जून 1978 को अलीगढ़ में हुआ था। उन्होंने बहुत कम उम्र में टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रखा। कॉलेज के दिनों में उन्होंने Indiasite.net नाम से एक वेबसाइट बनाई, जिसे मात्र दो साल बाद 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर में बेच दिया।

    विजय शेखर ने 2000 में One97 Communications की स्थापना की। नोटबंदी के दौरान पेटीएम देशभर में सबसे ज्यादा चर्चित हुआ। 2021 में जब पेटीएम का IPO आया। फोर्ब्स के अनुसार, विजय शेखर शर्मा की नेटवर्थ 1.3 बिलियन डॉलर करीब 11,357 करोड़ रुपये है।

    हाजी जहीर- मीट एक्सपोर्ट व्यवसाय

    हाजी जहीर ने 2005 में मीट एक्सपोर्ट का कारोबार शुरू किया था और अब वे अलीगढ़ के सबसे बड़े मीट कारोबारियों में से एक हैं। हुरुन इंडिया 2024 की लिस्ट में उनका नाम 970वें स्थान पर दर्ज है और उनकी कुल संपत्ति 2,300 करोड़ रुपये आंकी गई है। साल 2018 में वे अलीगढ़ के टॉप 10 टैक्सपेयर में शामिल थे।

    सोमदत्त गोयल-एलडी गोयल स्टील्स

    एलडी गोयल स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना 2004 में हुई थी, जिसे सोमदत्त गोयल ने अपने पिता लोकामन गोयल के साथ मिलकर आगे बढ़ाया। यह कंपनी सालाना 8000 टन स्टील एंगल और चैनल का निर्माण करती है। गोयल परिवार का यह व्यवसाय 1964 से चला आ रहा है, जब कंपनी की उत्पादन क्षमता मात्र 300 टन थी।

    जफर आलम-लिंक लॉक्स के फाउंडर

    घर के दरवाजों पर लगाए जाने वाले लिंक लॉक्स का नाम आपने जरूर सुना होगा। इसके फाउंडर जफर आलम भी अलीगढ़ से ही हैं। उनका जन्म 7 दिसंबर 1944 को हुआ था। उन्होंने लिंक लॉक्स की शुरुआत की और इसे देशभर में लोकप्रिय ब्रांड बना दिया। इसके अलावा जफर आलम राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। वे 2012 में समाजवादी पार्टी से अलीगढ़ विधायक चुने गए थे।