सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीयों में बढ़ रही है डिजिटल गोल्ड की लोकप्रियता, कम जोखिम, शुद्धता और निवेश में आसानी है कारणः सर्वे

Published: Thu, 15 Aug 2024 06:15 PM (IST)

गोल्ड में इंवेस्टमेंट काफी पुराना तरीका है जिसपर भारतीयों का भरोसा अब तक कायम है। एक नए सर्वे में पता ...और पढ़ें

भारतीयों के बीच बढ़ रहा डिजिटल गोल्ड में निवेश के प्रति आकर्षण
भारतीयों के बीच बढ़ रहा डिजिटल गोल्ड में निवेश के प्रति आकर्षण

HighLights

  1. नए सर्वे से पता चला है कि भारतीयों में डिजिटल गोल्ड के प्रति लोकप्रियता बढ़ रही है।
  2. डिजिटल गोल्ड से सोने की शुद्धता प्रभावित नहीं होती है।
  3. 67% नॉन-यूजर्स डिजिटल गोल्ड में निवेश की प्रक्रिया के कारण हिचकिचाते हैं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीयो में सोने में निवेश करना एक पुरानी परंपरा रही है। खासकर भारतीय महिलाओं के लिए यह खास पूंजी रही है। हालांकि कभी-कभी सोना खरीदना, जोखिम भरा काम होता है क्योंकि इसकी शुद्धता और अधिक कीमत आड़े आ सकती है।

फिलहाल इस समस्या का समाधान डिजिटल गोल्‍ड के रुप में सामने आया है, जिसमें आपको इन जोखिमों से छुटकारा मिलता है। डिजिटल गोल्ड ऐसा विकल्प है, जो कस्टमर्स को आधुनिक और नए रूप में इस पारंपरिक एसेट क्‍लास में निवेश करने की अनुमति देती है।

सर्वे में सामने आई ये जानकारी

हाल ही में नावी(NAVI) ने डिजिटल गोल्ड के निवेशकों और गैर-निवेशकों के बीच एक सर्वे कराया है, जिसमें डिजिटल गोल्ड को अपनाने के मुख्य कारणों और इसे व्यापक रूप से अपनाने में बाधा डालने वाले कारणों के बारे में जानकारी सामने आई है। यहां हम उन सभी कारकों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

क्यों मिल रहा डिजिटल गोल्ड निवेश को बढ़ावा

मिलता है अच्छा रिटर्न

रिपोर्ट में पता चला है कि 50% निवेश इसलिए किए गए है, क्योंकि सोने ने हाल के दिनों में अच्छा रिटर्न दिया है।

चोरी का कोई खतरा नहीं

  • आमतौर पर फिजिकल गोल्ड खरीदा एक बड़ी जिम्मेदार होती है, क्योंकि इसमे निवेश करने से चोरी होने का खतरा बना रहता है।
  • मगर डिजिटल गोल्ड के साथ 39% का मानना है कि घर पर रखने की तुलना में डिजिटल गोल्‍ड कम जोखिम भरा है और चोरी की कोई चिंता नहीं है।

यह भी पढ़ें- Independence Day 2024: श्वेत क्रांति ने बदली किसानों की तकदीर,महिला सशक्तिकरण के साथ ही देश के विकास में भी निभाया अहम रोल

शुद्ध सोने की गारंटी

रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि डिजिटल गोल्ड से सोने की शुद्धता प्रभावित नहीं होती है। 36% लोगों ने डिजिटल गोल्ड में इसकी शुद्धता के कारण यानी 24 कैरेट शुद्ध सोना खरीदने की क्षमता के कारण निवेश किया है।

अधिक सुविधाजनक है डिजिटल गोल्ड

वहीं 25% का मानना है कि डिजिटल गोल्ड पेश करने वाले ऐप के माध्यम से किसी भी समय इसे खरीदने, बेचने और किसी भी समय अपने द्वारा किए गए निवेश को ट्रैक करने आसान और अधिक सुविधाजनक है।

डिजिटल गोल्ड में निवेश को रोकने के कारण

  • नवी द्वारा किए गए अध्ययन में यह भी बताया गया है कि लोगों डिजिटल गोल्ड को लेने या निवेश करने से क्यों हिचकिचाते हैं ।
  • इसमें सबसे पहला कारण निवेश की प्रक्रिया है। इसके अलावा इससे होने वाले लाभ के बारे में अनिश्चितता इसका दूसरा कारण है, जिसकी वजह से 67% नॉन-यूजर्स डिजिटल गोल्ड में निवेश की प्रक्रिया या इससे मिलने वाले लाभ के बारे में अनिश्चित थे।
  • लोगों का मानना है कि फिजिकल गोल्ड की तरह इसमें छूने और महसूस करने की सुविधा नहीं है। इसी लिए ज्‍वैलर से खरीदे गए सोने को छूने और महसूस करने की क्षमता के कारण 44% ने फिजिकल गोल्‍ड को प्राथमिकता दी।

यह भी पढ़ें- Independence Day 2024: आजादी के बाद रेलवे की बदल गई तस्वीर, स्टीम इंजन से वंदे भारत तक का तय किया सफर

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।