सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    TCS पर नजर रख रहा श्रम मंत्रालय! देश की सबसे बड़ी IT कंपनी क्यों आई सरकार के निशाने पर?

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 06:54 PM (IST)

    tcs news सूचना-प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय TCS द्वारा 12000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी के फैसले के बाद घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रहा है। सूत्रों ने ...और पढ़ें

    TCS अपने वैश्विक कार्यबल के 2% की छंटनी का ऐलान किया है।

    नई दिल्ली| tcs news : सूचना-प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) द्वारा 12,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी के फैसले के बाद घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रहा है। सूत्रों ने बताया कि आईटी मंत्रालय पूरी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है और सूचना-प्रौद्योगिकी कंपनी के संपर्क में है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंत्रालय का यह रुख इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत की सबसे बड़ी सूचना-प्रौद्योगिकी कंपनी ने इस साल 12,261 कर्मचारियों या अपने वैश्विक कार्यबल के 2% की छंटनी करने वाली है। इसका ज्यादातर असर मध्यम और वरिष्ठ कर्मचारियों पर पड़ेगा। 30 जून, 2025 तक, टीसीएस के कर्मचारियों की संख्या 6,13,069 थी। हाल ही में समाप्त हुई अप्रैल-जून तिमाही में इसने अपने कर्मचारियों की संख्या में 5,000 की वृद्धि की।

    टीसीएस ने रविवार को एक बयान में कहा कि यह कदम कंपनी को "भविष्य के लिए तैयार संगठन" बनने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जो प्रौद्योगिकी, एआई के प्रयोग, बाजार विस्तार और कार्यबल पुनर्गठन में निवेश पर केंद्रित है। TCS ने कहा है कि वह प्रभावित कर्मचारियों को उचित लाभ, आउटप्लेसमेंट, परामर्श और सहायता प्रदान करेगी। 

    यह भी पढ़ें- TCS, Infosys, HCL... "ज्यादा लोग, ज्यादा ग्रोथ" से हटकर कौन सा फॉर्मूला अपना रहीं TCS जैसी IT कंपनियां?

    TCS के CEO ने क्या कहा?

    यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब भारत की शीर्ष आइटी सेवा कंपनियों ने वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में एकल अंकों की राजस्व वृद्धि दर्ज की है। टीसीएस का राज्स्व वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में साल-दर-साल 1.3 प्रतिशत बढ़कर 63,437 करोड़ रुपए हो गया, और लाभ 5.9 प्रतिशत बढ़कर 12,760 करोड़ रुपए हो गया।

    टीसीएस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (TCS CEO) के. कृतिवासन ने हाल ही में कहा था कि व्यापक आर्थिक और भू-राजनीतिक मोर्चों पर जारी अनिश्चितताओं के कारण कंपनी "मांग में कमी" का सामना कर रही है। 

    यह भी पढ़ें- सरकारी डिफेंस कंपनी का मुनाफा ₹9690000000 के पार, बाजार बंद होने के बाद आई खबर; कल तूफानी तबाही मचाएंगे शेयर!

    अब तक 80,000 कर्मचारियों की छंटनी!

    वैश्विक स्तर पर एनवीडिया के बाद दूसरे सबसे मूल्यवान सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनी माइक्रोसाफ्ट ने 2025 में अब तक 15,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की है। यह कंपनी के वैश्विक कार्यबल का सात प्रतिशत है।

    तकनीकी उद्योग में छंटनी पर नजर रखने वाले प्लेटफार्म के अनुसार, अकेले 2025 में 169 तकनीकी कंपनियों में 80,000 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला है। 2024 में, 551 कंपनियों ने 1.5 लाख कर्मचारियों की छंटनी की थी।

    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें