Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    न Work for Home मिलेगा, न ही मिलेंगे कंपनी से जुड़े ये फायदे, TCS HR Policy में क्या-क्या बदला?

    Updated: Tue, 17 Jun 2025 03:10 PM (IST)

    देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस (TCS Deployment Policy) कर्मचारियों को कई बड़े झटके मिले हैं। कंपनी ने अपनी एचआर पॉलिसी में कई बड़े बदलाव किए हैं। इन बदलावों का सीधा असर कर्मचारियों पर होने वाला है। अब कर्मचारियों को काम करने के लिए ऑफिस आना होगा। TCS ने Work From Home पॉलिसी को पूरी तरह खत्म करने के अलावा कई बड़े बदलाव किए हैं।

    Hero Image
    Work For home बंद, साथ में होंगे TCS Deployment Policy में ये बड़े बदलाव

     नई दिल्ली। टीसीएस (Tata Consultancy Services) ने हाल ही में अपनी Deployment Policy में बदलाव करने का फैसला लिया है। इस बदलाव का उद्देश्य कंपनी के कर्मचारियों को Upskill से जोड़ना है। इसके लिए कंपनी ने कर्मचारियों से जुड़े कई बदलाव किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HR Policy में क्या-क्या बदला?

    कंपनी ने ये फैसला किया है कि वे अब किसी भी कर्मचारियों को Work from Home ऑफर नहीं करेगी। हालांकि कंपनी की ओर से अभी भी कुछ इमरजेंसी स्थितियों में Flexible Work option दिया जाएगा। लेकिन ये भी RMG अप्रूवल के बाद ही मिलेगा।

    इसके साथ ही अब कर्मचारियो को एक साल 225 दिन काम करना अनिवार्य है। इसके अलावा कर्मचारियों को Bench time 35 दिनों के लिए फिक्स कर दिया गया है।

    क्या होता है Bench Time?

    आईटी कंपनी में ज्यादातर काम प्रोजेक्ट बेसिस होते हैं। टीसीएस जैसी बड़ी कंपनी लोगों को बड़ी संख्या में हायर करती है। इनमें कुछ प्रोजेक्ट पर काम करते हैं। बाकि भविष्य में आने वाले प्रोजेक्ट का इतंजार करते हैं। इसी इतंजार को Bench time कहा गया है।

    कंपनी के बदलाव के अनुसार अब ये Bench time 35 दिनों से ज्यादा नहीं होना चाहिए। वहीं ऐसे कर्मचारी जिन्हें किसी भी प्रोजेक्ट में नहीं रखा गया है, उन्हें 4 से 6 घंटे Upskilling में व्यतीत करने होंगे।

    यह भी पढ़ें:-कमाल की है ये स्कीम, Retirement पर मिलेंगे 5.72 करोड़, बस हर महीने जमा करने होंगे 3000 रुपये