सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत के पहले AC वाले 5-स्टार होटल की 126 साल पुरानी दिलचस्प कहानी: ₹30 था किराया, 26/11 के काले दिन का भी गवाह

Published: Thu, 26 Nov 2026 02:28 PM (IST)

भारत का पहला 5 स्टार होटल बिजली और कई आधुनिक सुविधाओं से लैस था, जो भारतीय गौरव का प्रतीक बना और 26/11 के हमलों का भी गवाह रहा।

जमशेदजी टाटा ने नस्लीय भेदभाव के बाद ताज होटल बनाया।

जमशेदजी टाटा ने नस्लीय भेदभाव के बाद ताज होटल बनाया।

HighLights

  1. जमशेदजी टाटा ने नस्लीय भेदभाव के बाद ताज होटल बनाया।

  2. ताज भारत का पहला 5-स्टार और बिजली वाला होटल था।

  3. यह होटल 26/11 आतंकी हमलों का भी गवाह रहा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Taj Hotel Story: 18 साल पहले आज ही के दिन भारत पर आतंकी हमला हुआ था। यह हमला मुंबई के ताज होटल पर हुआ था। उस हमले को 26/11 हमलों के नाम से जाना जाता है। आज हम अपने उन वीर शहीदों को याद कर रहे हैं जिन्होंने इस हमले में होटल में फंसे लोगों की रक्षा करते हुए अपना बलिदान दिया था।

पूरा भारत उन वीर शहीदों को नमन कर रहा है। आज के इस दिन को पूरा भारतवर्ष कभी नहीं भूल सकता है। लेकिन आज कहानी हम उस इतिहास की सुनाएंगे जिसने भारत को पहला 5 स्टार और पहला एसी वाला होटल दिया। आइए जानते हैं कि भारत का पहला 5 स्टार होटल ताज महल होटल (Taj Mahal Hotel) बनने की पूरी कहानी।

टाटा ग्रुप के संस्थापक के साथ हुआ था भेदभाव

टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नुसेरवानजी टाटा हैं, जिन्होंने 1868 में टाटा ग्रुप की स्थापना की थी। उस समय भारत में अंग्रेजों का राज था। ब्रिटिश शासन के दौरान भारतीयों के खिलाफ नस्लीय भेदभाव केवल भारत की धरती तक ही सीमित नहीं था। ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों में भी भारतीयों को बड़े पैमाने पर और खुलेआम नस्लीय भेदभाव का सामना करना पड़ता था।

पुराने समय में, ब्रिटेन के बड़े होटलों में भारतीयों को प्रवेश नहीं दिया जाता था। कई जगहों पर लिखा होता था - "कुत्तों और भारतीयों का प्रवेश वर्जित है"।

जमशेदजी टाटा को भी इसी तरह के भेदभाव का सामना करना पड़ा, जब उन्होंने ब्रिटेन के सबसे आलीशान होटलों में से एक, 'वाटसन्स होटल' में जाने की कोशिश की। उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया।

जिद ने भारत को दिया पहला 5 स्टार बिजली वाला होटल

जमशेदजी अपने दोस्त के साथ एक दिन होटल में ठहरने गए थे। लेकिन उन्हें ये कहकर एंट्री देने से माना कर दिया कि यहां सिर्फ गोरे लोगों को ही आने की अनुमति है। इस अपमान के बाद जमशेदजी टाटा ने ये ठान लिया कि वे ऐसे होटल की शुरुआत करेंगे, जहां भारतीय और अंग्रेज दोनों की आराम से ठहर सकेंगे। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा।

और इस तरह उन्होंने ताज होटल की नींव 1898 में रखी गई। ताज हटोल की 40 फीट गहरी है। यह होटल 4 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया था। बॉम्बे की पहली ऐसी इमारत थी जिसमें बिजली की रोशनी थी, हर कमरे में टेलीफोन, इलेक्ट्रिक लिफ्ट और बर्फ बनाने की मशीन लगी थी! साथ ही, यह पहली ऐसी जगह थी जहाँ अमेरिकी पंखे, जर्मन लिफ्ट, तुर्की बाथ और अंग्रेज बटलर (नौकर) मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- कभी बाजार पर था राज, आज बर्बाद! JP Associates से अनिल अंबानी की RHFL तक, 21वीं सदी में डूबीं ये 5 बड़ी कंपनियां

ताज होटल को किस तरह से बनाए जाए और इसे कैसे सजाया जाए, इसके लिए जमशेदजी टाटा ने लंदन, पेरिस और बर्लिन जैसे जगहों का दौरा किया और उन्होंने अलग-अलग देशों में मौजूद डेकोरेशन के लिए स्पेशल आइटम को इस ताज होटल में सजाया।

उस समय, खाने-पीने की सुविधा सहित कमरों के एक सेट का खर्च 30 रुपये आता था, जो उस दौर के हिसाब से एक बड़ी रकम थी।

मेहमानों के लिए 1903 में खुला था ताज होटल

जब 1903 में ताज महल पैलेस के दरवाजे पहली बार खुले, तो इसने हर भारतीय के मन में गर्व की भावना जगाई ठीक वैसा ही, जैसा जमशेदजी टाटा चाहते थे। 123 साल से बीत जाने के बाद भी, यह आज भी भारतीय आतिथ्य-सत्कार का एक शानदार प्रतीक बना हुआ है।

भारत का पहला लिफ्ट जनरेटर और बिजली वाला होटल

ताज होटल बॉम्बे की पहली ऐसी इमारत थी जहां बिजली की सुविधा थी। यहां पहली बर्फ बनाने वाली मशीन, पहला सोडा मेकर, पहली लिफ्ट, पहला जनरेटर, पहली मशीनी लॉन्ड्री और पहली पॉलिशिंग मशीन लगी थी। सबसे बड़ी बात यह थी कि यह एक ऐसा होटल था जहाँ कोई भी भारतीय अपना सिर ऊंचा करके जा सकता था, इस भरोसे के साथ कि वहाँ उसके साथ शिष्टता और सम्मान से पेश आया जाएगा।

समय-समय पर बदलता रहा नाम

समय के साथ, इस होटल के नाम में थोड़े-बहुत बदलाव आते रहे हैं। जैसे 1973 में एक टावर विंग जुड़ने के बाद इसका नाम 'द ताज महल पैलेस एंड टावर्स' हो गया, और 2010 में जीर्णोद्धार (restoration) के बाद इसे सिर्फ 'द ताज महल पैलेस' कहा जाने लगा। इसी 'ताज' ब्रांड के तहत नई दिल्ली में भी एक अलग 'ताज महल' होटल मौजूद है।

ताज होटल्स की पैरेंट कंपनी, इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL), रेवेन्यू और मार्केट वैल्यू के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी घरेलू हॉस्पिटैलिटी कंपनी है?

यह भी पढ़ें- TV से लेकर फ्रिज और AC तक बनाती है LG India, अब बिकेगी 2% हिस्सेदारी; ओपन मार्केट में होगा सौदा!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।