कभी बाजार पर था राज, आज बर्बाद! JP Associates से अनिल अंबानी की RHFL तक, 21वीं सदी में डूबीं ये 5 बड़ी कंपनियां
भारत की कुछ ऐसी कंपनियां थी जिनकी कभी बाजार में तूती बोलती थी। लेकिन ये कंपनियां कर्ज के जाल में ऐसी फंसी कि इनका अस्तित्व ही खत्म हो गया। इसमें अनिल अंबानी की रिलायंस होम फाइनेंस से लेकर जेपी एसोसिएट्स तक का नाम शामिल है।

JP Associates से लेकर अनिल अंबानी RHFL तक, 21वीं सदी में बर्बाद हुईं ये 5 बड़ी कंपनियां
HighLights
भारत की 21वीं सदी में दिवालिया हुईं 5 बड़ी कंपनियां।
अनिल अंबानी की RHFL, जेपी एसोसिएट्स, किंगफिशर प्रमुख नाम।
भारी कर्ज और वित्तीय संकट कंपनियों की बर्बादी का कारण।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत की जीडीपी में बड़े कॉरपोरेट घरानों का बड़ा योगदान रहता है। इनके चलते देश की जीडीपी में भारी उछाल आता है। लेकिन जब इनके व्यापार घरानों पर पहाड़ टूटता है तो उसका असर देश पर भी पड़ता है। एक समय था जब भारत की जीडीपी में बड़ी-बड़ी कंपनियों का अहम योगदान होता था। लेकिन आज वो कंपनियां बर्बाद हो चुकी हैं। लेकिन बर्बादी से पहले ये कंपनियां खूब नाम भी कमा चुकी है।
आज हम आपको भारत की 21वीं सदी में बर्बाद हुईं 5 बड़ी कंपनियों के बारे में बताएंगे। इस लिस्ट में जयप्रकाश गौड़ की जेपी एसोसिएट्स से लेकर अनिल अंबानी की रिलायंस फाइनेंस तक का नाम शामिल है। आइए जानते हैं।
21वीं सदी में बर्बाद हुईं भारत की ये 5 बड़ी कंपनियां
21वीं सदी में वैसे तो भारत की बहुत सी कंपनियां दिवालिया हो चुकी है या दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही हैं। लेकिन हम उन पांच कंपनियों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में लोग जानते हैं या जानते था या फिर अभी भी बात करते हैं। उन 5 कंपनियों की लिस्ट नीचे दी गई है।
- अनिल अंबानी की रिलायंस होम फाइनेंस (Reliance Home Finance)
- जयप्रकाश गौड़ की जेपी एसोसिएट्स (JP Associates )
- वेणुगोपाल धूत की वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज (Videocon Industries)
- विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस (Kingfisher Airlines)
- राजेश कुमार वधावन की दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन (DHFL)
आइए इनके बारे में एक-एक करके जानते हैं।
अनिल अंबानी की रिलायंस होम फाइनेंस
अनिल अंबानी की रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) जो एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) है और हाउसिंग लोन, प्रॉपर्टी के बदले लोन तथा कंस्ट्रक्शन फाइनेंस देने के लिए जानी जाती थी। कंपनी ने बाजार से भारी कर्ज उठाया था, जिसे चुकता ना कर पाने के चलते यह दिवालिया प्रक्रिया में शामिल हो गई। यह कंपनी सेबी की जांच के दायरे में भी आग गई थी।
सितंबर 2025 में NCLT द्वारा स्वीकार किए जाने के बाद, रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) अभी एक 'कॉर्पोरेट इन्सॉल्वेंसी रिज़ॉल्यूशन प्रोसेस' (CIRP) से गुजर रही है, जो एक 'रिज़ॉल्यूशन प्रोफेशनल' और इसकी 'कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स' (CoC) की देखरेख में हो रहा है।
जयप्रकाश गौड़ की जेपी एसोसिएट्स को अदाणी ने खरीदा
भारत की बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनियों में शामिल रही जेपी एसोसिएट्स दिवालिया होकर बिक चुकी है। कंपनी के ऊपर भारी कर्ज था। कर्ज ना चुका पाने की वजह से यह दिवालिया प्रक्रिया से गुजरी और इस दौरान अदाणी ने इसे खरीद लिया। अदाणी ग्रुप ने इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) रिजॉल्यूशन प्लान के तहत जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) का ₹14,535 करोड़ में अधिग्रहण किया।
वेणुगोपाल धूत की वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज भी कर्ज के बोझ तले डूबी
भारत के घर-घर में अपनी टीवी के चलते पहचान बनाने वाली कंपनी वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज भी आज दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है। इसकी दिवालिया प्रक्रिया जून 2018 में शुरू हुई थी। 16 नवंबर 2026 को, भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने NCLAT के उस फैसले को बरकरार रखा, जिसमें वीडियोकॉन समूह की 13 कंपनियों के लिए ट्विनस्टार टेक्नोलॉजीज की ₹2,962 करोड़ की समाधान योजना को रद कर दिया गया था। इस योजना को पुनर्विचार के लिए ऋणदाताओं के पास वापस भेज दिया गया है, जिससे समूह के समाधान की प्रक्रिया में और देरी हो गई है।
विजय माल्या की किंगफिशर का भी नाम है शामिल
इस लिस्ट में विजय माल्या की किंगफिशर का भी नाम शामिल है। इसकी स्थापना 2003 में विजय माल्या के यूनाइटेड ब्रुअरीज ग्रुप ने की थी। इसने मई 2005 में एक फुल-सर्विस कैरियर के रूप में कमर्शियल उड़ानें शुरू कीं, 2007 में एयर डेक्कन का अधिग्रहण करके अपना विस्तार किया, और बढ़ते नुकसान, बकाया भुगतान न करने और कर्ज के कारण अक्टूबर 2012 में इसका ऑपरेटिंग लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया।
दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन (DHFL) भी हुई बर्बाद
एक समय यह भारत की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) में शुमार थी। लेकिन कंपनी के ऊपर ₹87,248 करोड़ से ₹91,000 करोड़ के बीच भारी कर्ज था, जिसके चलते यह दिवालिया प्रक्रिया से गुजरी और कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स (CoC) ने जनवरी 2021 में पिरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (PCHFL) द्वारा पेश की गई समाधान योजना के पक्ष में भारी बहुमत (93.65%) से मतदान किया। RBI से मंजूरी मिलने के बाद, NCLT ने 7 जून 2021 को आधिकारिक तौर पर इस योजना को मंजूरी दे दी। और इस तरह दिवालयिा DHFL का अधिग्रहण पीरामल ग्रुप ने कर लिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।