Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Success Story: पत्रकार, नेता, सांसद, बिजनेसमैन..... और भी बहुत कुछ, ‘ बिहार के मुकेश अंबानी ’, देखें सफलता की पूरी कहानी

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 01:30 PM (IST)

    Success Story आज हम ऐसे शख्स की सफलता की कहानी लेकर आए हैं जो मूल रूप से बिहार के निवासी है। वे अपने करियर में पत्रकार नेता सांसद बिजनेसमैन लेखक बहुत कुछ रह चुके हैं। उनका नाम बिहार के अमीरों (Bihar Rich Man) की लिस्ट में शामिल है। आइए जानते हैं बिहार के मुकेश अंबानी की पूरी कहानी…

    Hero Image
    बिहार के नेता और व्यवसायी की प्रेरणादायक कहानी

     नई दिल्ली। हम अपने पाठकों के लिए आए दिन अलग-अलग सफलता की कहानी लेकर आते हैं। हालांकि ये कहानियां कंपनियों से जुड़ी होती है। लेकिन आज हम किसी कंपनी की नहीं, बल्कि बिहार के प्रसिद्ध नेता और बिजनेसमैन की कहानी लेकर आए हैं। ये पेशे से कभी पत्रकार भी हुआ करते थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन है ‘ बिहार का मुकेश अंबानी ‘?

    हम आज जिनकी कहानी लेकर आए हैं, उनका नाम रविंद्र किशोर सिन्हा है। वे पेशे से कभी पत्रकार हुआ करते थे। वे मूल रूप से बिहार से ही है। साल 1971 में उन्होंने बिहार के लोकल समाचार पत्र सर्च लाइट (Searchlight) में काम किया था। कहा जाता है कि ये बिहार का पहला अंग्रेजी अखबार था।

    यह भी पढ़ें- Success Story: फ्री में मिलने वाली चीज का बना डाला बिजनेस, लोग क्यों हुए इस उद्योगपति के प्रोडक्ट के दीवाने, जानें सफलता की पूरी कहानी

    कैसे हुए बिजनेस शुरू करने के लिए प्रेरित?

    अपनी पत्रकारिता के समय उन्होंने साल 1971 का युद्ध कवर किया था। इस दौरान वे सैनिकों के अनुशासन और समर्पण से काफी प्रेरित हुए थे। इसी समय उन्हें एक बिजनेस आईडिया भी आया, इसका उद्देश्य रिटायर सैनिक कर्मचारियों को रोजगार देना था।

    साल 1974 में उन्होंने महज 250 रुपये से बिजनेस की शुरुआत की थी। शुरुआती दौर में उन्होंने 14 रिटायर सैनिकों को 400 रुपये प्रतिमाह सैलरी में काम पर रखा था। इस तरह से भारत की बड़ी सुरक्षा कंपनी SIS (Security and Intelligence Services) की शुरुआत हुई।

    • 1991- साल 1991 के समय कंपनी में पास 1000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते थे।
    • 2002- कंपनी ने 25 करोड़ से ज्यादा रेवेन्यू कमाया।
    • 2008- रविंद्र किशोर सिन्हा ने साल 2008 में बड़ा कदम उठाया। कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया में अपना कारोबार शुरू किया।
    • 2015- कंपनी में 1 लाख से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे।
    • 2017- भारत की पहली ऐसी सिक्योरिटी कंपनी जो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुई।
    • 2022- कंपनी का रेवेन्यू 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया।

    कैसे बने नेता?

    साल 2014 में रविंद्र किशोर सिन्हा को बीजेपी ने राज्यसभा की सदस्यता दी। बीजेपी पार्टी से ही इनके सांसद बनने का सफर शुरू हुआ।