Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ₹571 करोड़ का नुकसान, फिरभी 40 देशों को मुफ्त वीजा देने जा रहा हमारा पड़ोसी देश; लिस्ट में चीन और पाकिस्तान भी!

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 09:50 PM (IST)

    Sri Lanka free visa पर्यटन को बढ़ावा देने और आर्थिक सुधार को बनाए रखने के अपने प्रयासों के तहत श्रीलंका 40 देशों के लिए मुफ्त पर्यटक वीजा नीति का विस्तार करेगा। श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कदम पिछले सप्ताह कैबिनेट द्वारा सात पात्र देशों की मौजूदा सूची को बढ़ाकर 40 करने की मंजूरी के बाद उठाया गया है।

    Hero Image
    श्रीलंका ने पाकिस्तान को भी मुफ्त वीजा देने का ऐलान किया है।

    नई दिल्ली| Sri Lanka free visa : पर्यटन को बढ़ावा देने और आर्थिक सुधार को बनाए रखने के अपने प्रयासों के तहत श्रीलंका 40 अतिरिक्त देशों के लिए मुफ्त पर्यटक वीजा नीति का विस्तार करेगा। श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कदम पिछले सप्ताह कैबिनेट द्वारा सात पात्र देशों की मौजूदा सूची को बढ़ाकर 40 करने की मंजूरी के बाद उठाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लिस्ट में पाकिस्तान को जोड़ा!

    चीन, भारत, इंडोनेशिया, रूस, थाईलैंड, मलेशिया और जापान के नागरिकों के लिए मार्च 2023 से मुफ्त वीजा व्यवस्था पहले से ही लागू है। अब 40 की सूची में शामिल देशों में ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, पाकिस्तान, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और आस्ट्रेलिया शामिल हैं। 

    यह भी पढ़ें- India-UK FTA: एक-दूसरे की सरकारी खरीदारी में ले सकेंगे हिस्सा भारत-ब्रिटेन, जानें किस देश को मिलेगा ज्यादा लाभ?

    6.6 करोड़ डॉलर का नुकसान

    सरकार को वीजा शुल्क माफी के कारण 6.6 करोड़ डॉलर का वार्षिक राजस्व (करीब 571 करोड़ रुपए) नुकसान होगा। हेराथ ने कहा कि पर्यटकों के आगमन में वृद्धि से होने वाले अप्रत्यक्ष आर्थिक लाभ इस नुकसान से कहीं अधिक होंगे। उन्होंने कहा कि हमने अर्थव्यवस्था को स्थिर कर दिया है और पर्यटन में नीतिगत बदलावों के माध्यम से हमारा लक्ष्य आगमन में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करना है।

    यह भी पढ़ें- IRCTC Tour Package: एक लाख रुपए से भी कम में बाली घूमने का मौका! जानें कितने दिन का होगा टूर?

    सबसे ज्यादा पर्यटक भारत के

    श्रीलंका भारत का पड़ोसी देश है। हमारी सीमाएं भी आपस में मिलती हैं। इसलिए श्रीलंका घूमने जाने वालों में भारतीय सबसे आघे हैं। 2024 और 2025 (जनवरी-जुलाई) के आंकड़ों के अनुसार, भारत श्रीलंका का सबसे बड़ा टूरिस्ट स्रोत देश रहा है। इसके बाद रूस, ब्रिटेन, चीन, और जर्मनी जैसे देश प्रमुख हैं। 2025 में, विशेष रूप से- 

    • भारत: 2024 में 416,974 पर्यटक और 2025 के पहले 7 महीनों में सबसे ज्यादा पर्यटक योगदान
    • रूस: 2024 में 201,920 पर्यटक
    • यूनाइटेड किंगडम: 2024 में 178,339 पर्यटक
    • चीन: 2024 में 131,681 पर्यटक
    • जर्मनी: 2024 में 136,084 पर्यटक

    3.17 बिलियन डॉलर की आमदनी हुई थी पिछले साल

    चारों ओर समुद्र से घिरा श्रीलंका की आमदनी लगभग टूरिज्म पर निर्भर है। साल 2024 में उसे टूरिज्म से 3.17 बिलियन डॉलर की आमदनी हुई। जबकि 2023 में 2.07 बिलियन डॉलर, 2022 में 1.13 बिलियन डॉलर का राजस्व प्राप्त हुआ था। जबकि इससे पहले साल 2018 में 4.38 बिलियन डॉलर रेवेन्यू प्राप्त हुआ था।