सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैंकिंग सेवा से जुड़ी शिकायतों में इजाफा, शिकायतों के निपटारे में भी अधिक समय लगने लगा: RBI

By NiteshEdited By:
Published: Tue, 09 Feb 2021 08:17 AM (IST)

बैंकिंग व अन्य संबंधित सेवाओं से जुड़ी शिकायतों में इजाफा देखने को मिला है। तेजी से बढ़ोतरी के साथ चालू ...और पढ़ें

Service complaints by bank customers rise 57 percent to over 3 lakh
Service complaints by bank customers rise 57 percent to over 3 lakh

नई दिल्ली, पीटीआइ। बैंकिंग व अन्य संबंधित सेवाओं से जुड़ी शिकायतों में इजाफा देखने को मिला है। तेजी से बढ़ोतरी के साथ चालू वित्त वर्ष में बैंक से संबंधित सभी शिकायतों की कुल संख्या 3.08 लाख तक पहुंच गई है। सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 20 फीसद से भी अधिक के साथ एटीएम व डेबिट कार्ड से संबंधित शिकायतें सबसे ज्यादा आई। 

यह भी पढ़ें:  Credit Card Bill का समय पर भुगतान नहीं करने पर हो सकती है ये दिक्कतें, जानिए

मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग से जुड़ी समस्याओं की तादाद 13.38 फीसद

मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग से जुड़ी समस्याओं की तादाद 13.38 फीसद रही। खराब बैंकिंग सेवा से जुड़ी समस्याओं की संख्या तीसरे पायदान पर रही। डायरेक्ट सेल्स एजेंट व रिकवरी एजेंट से संबंधित परेशानियों की तादाद बढ़कर 1,406 हो गई। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी के मामले में शिकायतों की संख्या बढ़कर 2,481 हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: Credit Card EMI का ऐसे उठाएं फायदा, जानिए इसके 4 लाभ

इस वर्ष कम आई भारतीय स्टेट बैंक से शिकायतें 

देश के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) से शिकायतें हालांकि इस वर्ष कम आई। दूसरी तरफ शिकायतों के निपटारे में पहले जहां औसतन 47 दिन लगते थे वहीं अब यह 95 दिनों का समय लग रहा है। आरबीआइ के डिप्टी गवर्नर एमके जैन ने कहा कि कोरोना से उत्पन्न चुनौतियों के बीच डिजिटल ट्रांजैक्शन बढ़ने से इससे संबंधित समस्याओं में भी बढ़ोतरी हुई है। इसे दूर करने की दिशा में रिजर्व बैंक प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें: SBI Nominee Registration Process: घर बैठे ऑनलाइन जोड़ सकते हैं नॉमिनी का नाम, जानिए प्रक्रिया

डिजिटल लेंडिंग में 1,500 से अधिक शिकायतें

डिजिटल माध्यम से लोन की प्रक्रिया में 1,509 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। संसद में इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इनमें 1,019 शिकायतें गैर-पंजीकृत स्रोत से जुड़े हैं, जबकि 490 एनबीएफसी से संबंधित हैं।