सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कस्टम डिपार्टमेंट के नाम पर हो रहा स्कैम, क्या है बचाने का तरीका

Published: Sun, 16 Jun 2024 05:03 PM (GMT+05:30)

स्कैमर हर रोज लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके निकालते हैं। जालसाज अब कस्टम डिपार्टमेंट बनकर लोगों का बैंक ...और पढ़ें

CBIC का कहना है कि जनता को स्कैमर के फर्जीवाड़ा करने के तरीके को समझना होगा।
CBIC का कहना है कि जनता को स्कैमर के फर्जीवाड़ा करने के तरीके को समझना होगा।

HighLights

  1. सीबीआईसी ने भारतीय सीमा शुल्क के नाम पर धोखाधड़ी के खिलाफ जनता को आगाह किया।
  2. जालसाज ठगी के लिए डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल करते हैं और लोगों के डर का फायदा उठाते हैं।
  3. आपने कोई पार्सल ऑर्डर नहीं किया है, तो पार्सल के बारे में फोन आते ही समझ जाइए कि यह स्कैम है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने जनता को कस्टम्स विभाग के नाम पर होकर धोखाधड़ी को लेकर आगाह किया है। CBIC ने यह भी बताया कि धोखेबाजों के तौर तरीकों को लोग किस तरह से पहचान सकते हैं।

दरअसल, पिछले कुछ समय में कस्टम विभाग का अधिकारी बनकर ठगने की बहुत-सी घटने सामने आई हैं। बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के जरिए अपनी आपबीती सुनाई है। यही वजह है कि CBIC ने जनता को जागरूक करने का फैसला किया है।

कैसे ठगी करते हैं जालसाज?

जालसाज ठगी के लिए फोन कॉल या SMS जैसे डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल करते हैं और लोगों के डर का फायदा उठाते हैं। वे कूरियर कर्मचारी या अधिकारी बनकर अनजान लोगों को कॉल, टेक्स्ट मैसेज या ई-मेल के जरिए निशाना बनाते हैं। ये लोग दावा करते हैं कि आपका कोई पैकेज या पार्सल आया है, जो कस्टम डिपार्टमेंट में अटक गया है। इसे पाने के लिए आपको पहले कस्टम्स ड्यूटी या टैक्स चुकाना होगा।

फिर जालसाजों का ही कोई साथी कस्टम्स/पुलिस/सीबीआई अधिकारी बनकर ऐसे पैकेज/उपहारों के लिए कस्टम्स ड्यूटी/निकासी शुल्क मांगता है। वह आपको कई तरह से डराएगा भी। जैसे कि आपका पैकेज या पार्सल विदेश से आया है। उसमें ड्रग्स, नकली पासपोर्ट या कोई और गैरकानूनी चीज है। ऐसे में अगर आपने पैसा नहीं दिया, तो आप पर जुर्माना लगेगा और आपको जेल भी जाना पड़ेगा।

ऐसे फर्जीवाड़े कैसे बचें?

CBIC का कहना है कि जनता को स्कैमर के फर्जीवाड़ा करने के तरीके को समझना होगा। उन्हें अपनी प्राइवेसी की सुरक्षा करनी होगी। जब भी उनके पास ऐसी कॉल आए, तो आपको फौरन पुलिस को सूचना देनी चाहिए। CBIC जनता को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाने के साथ ही अखबार और टीवी पर इश्तिहार भी दे रहा है।

ये सावधानियां बरतनी जरूरी

  • अगर आपने कोई पार्सल ऑर्डर नहीं किया है, तो पार्सल के बारे में फोन आते ही समझ जाइए कि यह स्कैम है।
  • अगर आपका कोई पार्सल आ भी रहा है, तो इस बात का ध्यान रखें कि कस्टम डिपार्टमेंट कभी फोन करके शुल्क नहीं मांगता।
  • इस तरह कॉल पर कोई भी निजी जानकारी नहीं साझा करनी चाहिए। यहां तक कि आपको अपना नाम भी बताना चाहिए।
  • आधार, OTP, बैंक अकाउंट नंबर, क्रेडिट या डेबिट कार्ड की डिटेल को कभी भी किसी अनजान या संदिग्ध कॉल पर न बताएं।
  • इस तरह की स्कैम कॉल पर आप जितना कम बात करेंगे, उतना ही अच्छा होगा। साथ ही, पुलिस को तुरंत इन्फॉर्म भी करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Financial Fraud: 3 साल में आधे भारतीय धोखाधड़ी के शिकार, इन लोगों को बनाया गया निशाना