सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sahara Refund Portal आज होगा लॉन्च, जानिए किन निवेशकों को वापस मिलेगा पैसा

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Tue, 18 Jul 2023 10:02 AM (GMT+05:30)

Sahara Refund Portal को आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से लॉन्च किया जाएगा। इस पोर्टल के लॉन्च ...और पढ़ें

सहारा रिफंड पोर्टल के जरिए निवेशकों की पैसा वापसी का रास्ता खुल जाएगा।
सहारा रिफंड पोर्टल के जरिए निवेशकों की पैसा वापसी का रास्ता खुल जाएगा।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सहारा के 10 करोड़ निवेशकों के लिए मंगलवार (18 जुलाई, 2023) का दिन काफी बड़ा है। आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च करने वाले हैं। इस पोर्टल के आने के बाद सहारा निवेशक अपना पैसा क्लेम कर सकते हैं और इसके साथ पैसा वापसी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

क्या है सहारा रिफंड पोर्टल? (What is Sahara Refund Portal)

सहारा रिफंड पोर्टल उन निवेशकों के लिए लॉन्च किया गया है, जिन्होंने वर्षों पहले सहारा की योजनाओं में पैसा लगाया था और उसकी अवधि पूरी हो चुकी है, लेकिन उनको पैसा वापस नहीं मिला है। ये पोर्टल सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार ही लॉन्च किया गया है, जिसमें सरकार से कहा गया है कि दिसंबर से पहले निवेशकों को पैसा लौटाना है।

इस पोर्टल पर सहारा के निवेशकों को उनका पैसा कैसे वापस मिलेगा, इसकी प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। इस पोर्टल के जरिए सरकार की कोशिश निवेशकों को पारदर्शी तरीके से पैसे लौटाने की है।

बता दें, सहारा निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए सहकारिता मंत्रालय की ओर से 29 मार्च, 2023 को अर्जी दाखिल की गई थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सहारा -सेबी रिफंड खाते से केंद्रीय रजिस्ट्रर को पांच हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर करने को कहा था, जिसके बाद पैसा रिफंड करने के लिए ये पोर्टल लॉन्च किया गया है।

सहारा समूह के निवेशकों में अधिकतर मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के लोग हैं। ये उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के हैं।

किसे मिलेगा पैसा?

सहारा समूह के वे निवेशक जिन्होंने सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में निवेश किया है। उन निवेशकों को पैसा वापस दिया जाएगा।

पैसा क्लेम करने के लिए क्या करना होगा?

सबसे पहले निवेशकों को पता करना होगा कि सहारा समूह की किस समिति में पैसा लगाया है। इससे जुड़े दस्तावेजों को जमा करना होगा। सहारा एजेंट की इसमें क्या भूमिका होगी इससे जुड़ी जानकारी पोर्टल के लॉन्च होने के बाद ही पता लगेगी।