सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले जारी है रुपये में बढ़त, शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की मजबूती

By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
Published: Tue, 13 Jun 2023 10:39 AM (IST)

Dollar vs Rupee घरेलू इक्विटी बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 328.13 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 63052.84 अंक ...और पढ़ें

Rupee rises 3 paise against US dollar in early trade
Rupee rises 3 paise against US dollar in early trade

मुंबई, बिजनेस डेस्क। Indian Rupee vs Dollar: सकारात्मक व्यापक आर्थिक आंकड़ों और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे बढ़कर 82.40 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले एक संकीर्ण दायरे में कारोबार कर रहा है, क्योंकि निवेशक अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के जारी होने के संकेतों का इंतजार कर रहे हैं, जो फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के नीतिगत रुख को प्रभावित कर सकते हैं।

आज क्या है रुपये का हाल?

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा में, रुपया डॉलर के मुकाबले 82.42 पर खुला और फिर अपने पिछले बंद भाव से 3 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 82.40 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया 82.46 के निचले स्तर को छू गया। सोमवार को अमेरिकी करेंसी के मुकाबले रुपया 82.43 पर बंद हुआ था।

खाद्य और ईंधन वस्तुओं की कीमतों में नरमी के कारण खुदरा मुद्रास्फीति मई में 25 महीने के निचले स्तर 4.25 प्रतिशत पर आ गई। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत का औद्योगिक उत्पादन मार्च 2023 में 1.7 प्रतिशत से बढ़कर अप्रैल में 4.2 प्रतिशत हो गया, जो मुख्य रूप से विनिर्माण और खनन क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन के कारण हुआ।

यूएस फेड रेट पर निवेशकों की नजरें

कारोबारियों का मानना है कि यूएस फेड के ताजा रुख को देखते हुए निवेशक सतर्क रहेंगे। उधर देरी से मानसून की शुरुआत आने वाले समय में खाद्य मुद्रास्फीति को प्रभावित कर सकती है। इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले ग्रीनबैक की ताकत का अनुमान लगाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.20 प्रतिशत गिरकर 103.44 पर आ गया।

आयल बेंचमार्क सूचकांक भी हुआ मजबूत

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.71 प्रतिशत बढ़कर 72.35 डॉलर प्रति बैरल हो गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 626.62 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।