सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Retail Inflation: लगातार चौथे महीने महंगाई दर में गिरावट, अक्टूबर में 4.87 प्रतिशत रही खुदरा महंगाई दर

By Subhash GariyaEdited By: Subhash Gariya
Published: Mon, 13 Nov 2023 06:28 PM (IST)

Retail Inflation October अक्टूबर महीने में खुदरा महंगाई दर घटकर 4.87 प्रतिशत रही। महंगाई दर यह गिरावट लगातार तीन महीने ...और पढ़ें

अक्टूबर 2023 में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स घटकर 4.87 प्रतिशत रहा।
अक्टूबर 2023 में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स घटकर 4.87 प्रतिशत रहा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में महंगाई से राहत मिलती दिखी है। सोमवार को केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय ने खुदरा महंगाई के आकंड़े जारी किए, जिनके मुताबिक रिटेल महंगाई दर में पिछले चार महीने से गिरावट जारी है।

खाने-पीने की वस्तुओं की महंगाई दर में गिरावट

खाने-पीने की वस्तुओं में गिरावट के चलते अक्टूबर 2023 में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स घटकर 4.87 प्रतिशत रह गया जो पिछले महीने 5.02% और अगस्त में यह 6.83 फीसदी था। वहीं खाने पीने की महंगाई दर 6.61 प्रतिशत रही जो पिछले महीने 6.62 प्रतिशत थी। वहीं पिछले साल यानी अक्टूबर 2022 में खुदरा महंगाई दर 7.01 प्रतिशत और खाने पीने की महंगाई दर 6.71 प्रतिशत थी।

यह भी पढ़ें : बुनियादी ढांचा क्षेत्र की 417 परियोजनाओं की लागत 4.77 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

दालों की महंगाई दर में तेजी

अक्टूबर महीने में जहां एक ओर खाने-पीने की वस्तुओं में की कीमत में गिरावट देखने को मिली। दूसरी ओर, दालों की महंगाई दर सितंबर के मुकाबले बढ़कर 18.79 प्रतिशत की रही। पिछले महीने यह 16.38 फीसदी रही अनाज और उससे जुड़े उत्पाद की महंगाई दर 10.65 फीसदी रही, जो सितंबर में 10.95 प्रतिशत थी।

यह भी पढ़ें : दीपावली के दौरा हुआ 3.75 लाख करोड़ रुपये का खुदरा कारोबार, CAIT ने किया दावा

अक्टूबर महीने में अंडों की महंगाई दर 9.30 प्रतिशत, फलों की महंगाई दर 9.34 फीसदी और सब्जियों की महंगाई दर घटकर 2.70 फीसदी की रही।

ब्याज दर स्थिर रहने का अनुमान

महंगाई दर में लगातार चौथे महीने से गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारों की माने तो महंगाई दर में देखने को मिली गिरावट के चलते एक बार फिर से ब्याज दरें स्थिर रह सकती हैं। बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) रेपो रेट तय करने के लिए महंगाई दर का आंकलन करता है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।