सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कब आएगा रिलायंस जियो और रिटेल का IPO, मुकेश अंबानी आज बताएंगे कंपनी का प्लान, AGM से पहले शेयरों में हलचल

Published: Fri, 29 Aug 2025 11:29 AM (IST)

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 48वीं एजीएम में मुकेश अंबानी कई अहम ऐलान कर सकते हैं। इनमे ग्रुप की टेलिकॉम कंपनी रिलायंस ...और पढ़ें

29 अगस्त को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 48वीं एनुअल जनरल मीटिंग होने जा रही है।
29 अगस्त को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 48वीं एनुअल जनरल मीटिंग होने जा रही है।

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसके शेयरधारकों के लिए आज बड़ा दिन है, क्योंकि कंपनी 29 अगस्त को 48वीं एजीएम (Reliance industries 48th AGM)  आयोजित करने जा रही है। इस एनुअल जनरल मीटिंग पर रिलायंस के शेयरधारकों की नजर रहेगी, क्योंकि इसमें कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी द्वारा किए जाने वाले कुछ अहम ऐलान, इनमें ग्रुप की टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के आईपीओ को लेकर घोषणा की जा सकती है।

कंपनी की एजीएम से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर (Reliance industries Shares) 29 अगस्त को हल्की तेजी के साथ 1387 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। कंपनी की एजीएम 29 अगस्त, 2025 को दोपहर 2:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुरू होगी।

Reliance AGM के अहम एजेंडे

-रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम को लेकर निवेशकों व शेयरधारकों का फोकस मुख्य रूप से रिलायंस जियो व रिलायंस रिटेल के आईपीओ को लेकर रहेगा, जिस पर मुकेश अंबानी की ओर से ऐलान की संभावना है।

-इसके अलावा, कंपनी अमेरिकी टैरिफ के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति और ऑयल टू केमिकल (02C) कारोबार पर पड़ने वाले संभावित असर पर स्पष्टता देगी। दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत में रूसी तेल के सबसे बड़े खरीदारों में से एक है।

-ऑयल, टेलिकॉम और आईपीओ ऐलान के अलावा, बाज़ार की नज़र रिलायंस इंडस्ट्रीज के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के नजरिये पर भी रहेगी। चूंकि, कंपनी एनर्जी, मीडिया और कनेक्टिविटी के सेक्टर में विस्तार कर रही है, ऐसे में विश्लेषकों को उम्मीद है कि मुकेश अंबानी यह बताएंगे कि एआई के जरिए कैसे इन व्यवसायों को इंटीग्रेटेड किया जा सकता है।

डिविडेंड को मिलेगी मंजूरी

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 5.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर डिविडेंड देने का प्रस्ताव रखा है, जिसे 48वीं एजीएम में शेयरधारकों द्वारा मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद एक सप्ताह के अंदर डिविडेंड का पेमेंट कर दिया जाएगा।

ब्रोकरेज बढ़ा चुका है टारगेट प्राइस

हाल ही में ब्रोकरेज फर्म यूबीएस (UBS on Reliance Industries Share) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर टारगेट प्राइस बढ़ाया है। यूबीएस ने कहा कि हमें उम्मीद है कि RIL आने वाले 12-18 महीनों में अच्छा प्रदर्शन करेगी क्योंकि पिछले 5 वर्षों में समूह की आय में बदलाव से वैल्यू अनलॉकिंग का रास्ता साफ होगा। यूबीएस ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर 1750 रुपये का बड़ा टारगेट प्राइस दिया है, जबकि शेयरों का मौजूदा भाव 1387 रुपये है।

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)