सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Kisan: रजिस्ट्रेशन से लेकर 2,000 रुपये प्राप्त होने तक की जानकारी ऐसे पा सकते हैं ऑनलाइन

By Ankit KumarEdited By:
Published: Sat, 04 Jul 2020 02:28 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:55 AM (IST)

PM Kisan पीएम किसान की वेबसाइट के जरिए आप रजिस्ट्रेशन के बाद भी दी गई अपनी जानकारी को अपडेट कर ...और पढ़ें

PM Kisan: रजिस्ट्रेशन से लेकर 2,000 रुपये प्राप्त होने तक की जानकारी ऐसे पा सकते हैं ऑनलाइन
PM Kisan: रजिस्ट्रेशन से लेकर 2,000 रुपये प्राप्त होने तक की जानकारी ऐसे पा सकते हैं ऑनलाइन

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) केंद्र सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। इस स्कीम के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये की राशि ट्रांसफर करती है। इसका लक्ष्य किसानों की आमदनी में बढ़ोत्तरी करना है। केंद्र सरकार ने पीएम किसान से जुड़ी विभिन्न सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है। अगर आप किसान हैं और इस योजना के तहत खुद को रजिस्टर कराना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आप पीएम किसान की वेबसाइट या एप के जरिए ऐसा कर सकते हैं।  आइए जानते हैं कि पीएम किसान की वेबसाइट के जरिए आप किस तरह की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। 

(यह भी पढ़ेंः सरकार से सस्ते में सोना खरीदने का मौका, जानें क्या है रेट और निवेश की प्रक्रिया)   

रजिस्ट्रेशनः

अगर अब तक आपने पीएम किसान स्कीम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो यह जानकर आपको काफी राहत मिल सकती है कि आप ऑनलाइन माध्यम से स्कीम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए आपको आधार नंबर के साथ आपके नाम पर दर्ज भूखंड की जानकारी सहित कुछ अन्य विवरण देने होंगे। 

अपडेशन ऑफ सेल्फ रजिस्ट्रेशनः

पीएम किसान की वेबसाइट के जरिए आप रजिस्ट्रेशन के बाद भी दी गई अपनी जानकारी को अपडेट कर सकते हैं। इससे किसानों को किसी तरह भी की गलत जानकारी को सुधारने का मौका मिल जाता है और उनका फॉर्म निरस्त होने से बच जाता है। 

एडिट आधार फेल्योर रिकॉर्डः

अगर आपके आधार कार्ड में दर्ज डिटेल्स और पीएम किसान की पंजी के विवरण में किसी तरह का अंतर है तो आप इस ऑप्शन के जरिए उसे दुरुस्त कर सकते हैं।  

बेनिफिशियरी स्टेटसः

अगर आप पीएम किसान स्कीम के पंजीकृत लाभार्थी हैं तो आप इस ऑप्शन के जरिए देख सकते हैं कि सरकार ने आपके खाते में 2,000 रुपये की किस्त ट्रांसफर की है कि नहीं। आप आधार कार्ड या मोबाइल नंबर या अकाउंट नंबर के जरिए ये जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

बेनिफिशियरी लिस्टः

इस ऑप्शन के जरिए आप इस योजना के लाभार्थियों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं। इस लिस्ट से पता चलता है कि स्कीम के लाभार्थियों में आपका नाम शामिल है या नहीं।  

(यह भी पढ़ेंः EPFO Account: बहुत आसानी से ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकते हैं पीएफ खाता, जानें पूरी प्रक्रिया)  

स्टेटस ऑफ सेल्फ रजिस्टर्ड/ CSC फार्मरः

इस ऑप्शन के जरिए आप अपने आवेदन की स्थिति का पता लगा सकते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।