सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकार दे रही है सस्ते में सोना खरीदने का मौका, आपके पास 10 जुलाई तक का है समय

By Ankit KumarEdited By:
Published: Sat, 04 Jul 2020 10:33 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:56 AM (IST)

Sovereign Gold Bond Scheme भारत में रह रहे नागरिक हिन्दू अविभाजित परिवार ट्रस्ट यूनिवर्सिटी और चैरिटेबल संस्थाएं इस गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत निवेश कर सकती हैं।

सरकार दे रही है सस्ते में सोना खरीदने का मौका, आपके पास 10 जुलाई तक का है समय
सरकार दे रही है सस्ते में सोना खरीदने का मौका, आपके पास 10 जुलाई तक का है समय

मुंबई, पीटीआइ। कोरोना संकट के इस समय में सोने में निवेश का चलन बढ़ा है। आर्थिक अनिश्चितता के समय सेफ हैवेन माने जाने वाले सोने में लोग बड़े पैमाने पर निवेश करते हैं। अगर आप भी सोने में निवेश करना चाहते हैं तो 6 जुलाई से 10 जुलाई तक का समय आपके लिए काफी मुफीद है क्योंकि इस अवधि में Sovereign Gold Bond Scheme 2020-21 की चौथी सीरीज में निवेश किया जा सकता है। इस सीरीज की गोल्ड बॉन्ड के लिए 4,852 रुपये प्रति ग्राम की कीमत तय की गई है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में ऐसा कहा गया है। केंद्रीय बैंक ने अप्रैल में एलान किया था कि सरकार 20 अप्रैल से सितंबर तक छह चरण में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स (Sovereign Gold Bond Scheme) लाएगी। भारत सरकार की ओर से रिजर्व बैंक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2020-21 जारी करेगा।  

आरबीआई ने कहा कि बॉन्ड की तारीख से पहले के तीन कार्यदिवसों पर 999 शुद्धता के सोने के बंद भाव के औसत के हिसाब से सोने की कीमत 4,852 प्रति ग्राम तय की गई है। केंद्रीय बैंक इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से दिए गए बंद भाव के औसत के हिसाब से सोने की कीमत तय करता है। 

(यह भी पढ़ेंः Credit Score खराब होने के कारण नहीं मिल रहा लोन तो अपनाएं ये तीन उपाय, स्‍कोर में होगा सुधार)

केंद्रीय बैंक ने जानकारी दी है कि इस गोल्ड बॉन्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने वाले और डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वाले को प्रति ग्राम के हिसाब से 50 रुपये की छूट मिलेगी। आरबीआई ने कहा है, ''ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस 4,802 रुपये प्रति ग्राम होगा।'' जून में केंद्रीय बैंक की ओर से लाए गए बॉन्ड के समय सोने की कीमत 4,677 रुपये प्रति ग्राम पर थी। 

इस बॉन्ड की खास बातेंः

  • भारत में रह रहे नागरिक, हिन्दू अविभाजित परिवार, ट्रस्ट, यूनिवर्सिटी और चैरिटेबल संस्थाएं इस Sovereign Gold Bond Scheme के तहत निवेश कर सकती हैं। इस बॉन्ड में न्यूनतम एक ग्राम के साथ निवेश किया जा सकता है। एक वित्त वर्ष में कोई भी व्यक्ति या हिन्दू अविभाजित परिवार चार किलोग्राम तक का निवेश इस स्कीम में कर सकता है। वहीं ट्रस्ट जैसी संस्थाएं एक वित्त वर्ष में 20 किलोग्राम तक का निवेश कर सकती हैं। 
  • Sovereign Gold Bond Scheme की अवधि आठ साल की होती है। 
  • Sovereign Gold Bond Scheme की शुरुआत नवंबर, 2015 में हुई थी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।