Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ नहीं, नोएडा है UP की आर्थिक राजधानी, जानें क्या है इसके पीछे की कहानी; नवाबों के शहरवासी कितने अमीर?

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 01:43 PM (IST)

    UP Economic Capital जब भी भारत की आर्थिक राजधानी की बात आती है तो हम सभी के दिमाग में मुंबई का नाम आता है। क्योंकि मुंबई ही भारत की आर्थिक राजधानी है। लेकिन जब बात आती है यूपी की तो हमारे दिमाग में लखनऊ आता है। लेकिन लखनऊ यूपी की राजधानी है। इस राज्य की राजधानी लखनऊ नहीं बल्कि कोई दूसरा शहर है।

    Hero Image
    लखनऊ नहीं, नोएडा है UP की आर्थिक राजधानी

    नई दिल्ली। UP economic capital: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। इस शहर को नवाबों का शहर कहा जाता है। इसकी अपनी एक अलग ही खूबी है। यहां की अदब और तहजीब की चर्चा भारत ही नहीं विदेशों में भी होती है। लखनऊ, यूपी की राजधानी है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि यह शहर यूपी का सबसे अमीर शहर होगा? लेकिन ऐसा नहीं है। कहानी कुछ और ही है। यूपी का सबसे अमीर शहर लखनऊ नहीं, बल्कि दूसरा शहर है। या कहें कि लखनऊ यूपी की राजधानी तो है, लेकिन आर्थिक राजधानी नहीं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा को कहा जाता है UP की आर्थिक राजधानी

    लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है, तो गौतमबुद्धनगर जिसे नोएडा भी कहते हैं, यूपी की आर्थिक राजधानी है। जैसे मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी कहा जाता है, ठीक उसी प्रकार नोएडा उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है।

    कितनी है नवाबों के शहर लखनऊ की प्रति व्यक्ति आय?

    जागरण बिजनेस ने यूपी के हर शहर का प्रति व्यक्ति आय का डेटा जानने के लिए अर्थ एवं सांख्य विभाग यानी Directorate of Economics & Statistics से संपर्क किया। हमारे सवाल के जवाब में विभाग ने हमे वित्त वर्ष 2023-24 का डेटा मुहैया कराया। इस डेटा से हमें पता चला कि आखिर यूपी के किस शहर की प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है। और किस शहर की सबसे कम।

    यह भी पढ़ें- अयोध्या, मथुरा और काशी में सबसे अमीर कौन? राम, कृष्ण या फिर शिव, किसकी नगरी अधिक धनवान; जानें नंबर वन कौन

    इस डेटा के अनुसार यूपी की राजधानी लखनऊ की प्रति व्यक्ति आय 216734 रुपये है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में लखनऊ यूपी का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। अब सवाल उठता है कि नंबर वन पर कौन? तो जवाब है नोएडा। यानी गौतमबुद्धनगर। गौतमबुद्धनगर की प्रति व्यक्ति आय (Gautam Buddha Nagar wealth) सबसे अधिक है।

    कितनी है नोएडा की प्रति व्यक्ति आय?

    अर्थ एवं सांख्य विभाग द्वारा शेयर किए गए डेटा के अनुसार गौतमबुद्धनगर की प्रति व्यक्ति आय 1017758 रुपये (Noida per capita income) है। पर कैपिटा इनकम के लिहाज से यह शहर यूपी का सबसे बड़ा शहर है। इसलिए इस शहर को यूपी की आर्थिक राजधानी कहा जाता है।