New Rules 1 July 2025: LPG से लेकर रेलवे में हुए बड़े बदलाव? मिडिल क्लास पर कितना होगा असर
इस महीने आम आदमी से जुड़े कई बड़े बदलाव (1st July 1 2025 India rule changes) हुए हैं। इनका असर आप पर डायरेक्ट पड़ता है। 1 जुलाई 2025 से रेलवे से लेकर एटीएम और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है। आइए इनके बारे में एक-एक करके जानते हैं। इसके साथ ही जानेंगे कि इसका आप पर कितना असर पड़ेगा?
नई दिल्ली। हर महीने की पहली तारीख को बड़े बदलाव होते हैं। इस महीने में भी आम आदमी से जुड़े कई बदलाव दर्ज किए गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ता है। इन बदलावों में रेलवे की टिकट में बढ़ोतरी, LPG सिलेंडर की कीमत में कटौती, ICICI एटीएम का चार्ज इत्यादि शामिल हैं।
रेलवे में क्या-क्या बदला ?
भारतीय रेलवे मिडिल क्लास का पसंदीदा यातायात साधन होता है। ये कम समय और कम खर्चे में लंबी यात्रा तय कर देता है। रेलवे विभाग की ओर से कई बड़े बदलाव किए गए थे। ये बदलाव आज यानी 1 जुलाई 2025 से लागू होंगे। पहले जानते हैं कि रेलवे ने अलग-अलग कोच की टिकट कितनी महंगी की है।
- सेकंड क्लास- इस कोच की रेलवे टिकट में आधे पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है।
- नॉन एसी या स्लीप क्लास- इसकी टिकट में 1 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है।
- एसी क्लास- इसमें 2 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी।
ट्रेन में बहुत से लोग तत्काल टिकट से ही यात्रा करते हैं। इनके लिए भी रेलवे की ओर से बड़ा बदलाव किया जा रहा है। अब तत्काल टिकट बुक करने पर रिजर्वेशन के समय ही आधार कार्ड डिटेल्स देनी होगी। इसके साथ ही रेलवे ने चाट अब 4 घंटे की जगह 8 घंटे पहले ही आ जाएगा।
HDFC क्रेडिट कार्ड में होगा बदलाव
एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। अगर आप अपने एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड की पेमेंट थर्ड पार्टी से करते हैं, तो 1 फीसदी चार्ज देना होगा। थर्ड पार्टी ऐप जैसे फोन पे, पेटीएम इत्यादि शामिल हैं।
ICICI ATM से पैसे निकालना होगा महंगा
ICICI एटीएम से कैश निकालना अब महंगा पड़ने वाला है। 1 जुलाई यानी आज से ICICI ने कैश निकासी पर नए विड्रॉल चार्जिस लागू किए हैं। अब नॉन मेट्रो सिटी (Non Metro Cities) में लिमिट से ज्यादा कैश निकालने पर 23 रुपये और मेट्रो सिटी में 25 रुपये चार्ज लिया जाएगा।
ये लिमिट नॉन मेट्रो सिटी में 3 विड्रॉल और मेट्रो सिटी में 5 विड्रॉल तक कोई चार्ज नहीं लगेगा।
Pan Card से आधार लिंक अनिवार्य
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अब पैन कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य होगा। अगर आपका पैन कार्ड, आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो 31 दिसंबर 2025 तक इसे लिंक कर सकते हैं। विभाग ने ये पाया कि एक ही व्यक्ति के कई पैन कार्ड है या दूसरे व्यक्ति के नाम पर पैन कार्ड बनाकर टैक्स पेमेंट करते वक्त सरकार को गुमराह किया जा रहा है।
इतना सस्ता हुआ LPG Cylinder
कितना हुआ घरेलू सिलेंडर की कीमत?
शहर कीमत
दिल्ली 853
कोलकाता 879
मुंबई 852.50
चेन्नई 868.50
1 जुलाई 2025 को प्रशासन की तरफ से बड़ी राहत दी गई है। एक बार फिर गैस एजेंसी ने कमर्शियल सिलेंडर (19 किलोग्राम) के दामों में कटौती (LPG Cylinder Price) की है। हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम में फिर एक बार कोई बदलाव नहीं हुआ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।