सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुशखबरी! आज से घट गए LPG Cylinder के दाम, जानिए अब एक सिलेंडर के लिए कितने रुपए चुकाने होंगे

Published: Tue, 01 Jul 2025 08:56 AM (IST)

1 जुलाई 2025 को प्रशासन की तरफ से बड़ी राहत दी गई है। एक बार फिर गैस एजेंसी ने कमर्शियल ...और पढ़ें

LPG Cylinder की कीमत में हुई कटौती, कितना घटा दाम?
LPG Cylinder की कीमत में हुई कटौती, कितना घटा दाम?

नई दिल्ली। एलपीजी सिलेंडर कंपनियों की ओर से नागरिकों को बड़ा तोहफा दिया गया है। कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर दी है। ये कटौती दिल्ली से लेकर चेन्नई तक के राज्यों में कई गई है। आइए जानते हैं कि आपके राज्य में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत कितनी पहुंच गई है?

शहर पहले की कीमत नई कीमत
दिल्ली 1723.50 1665
कोलकाता 1826 1769
मुंबई 1674.50 1616.50
चेन्नई- 1823.50 1881

दिल्ली में पहले 19 किलो सिलेंडर का दाम 1723.50 था, जो अब घटकर 1665 रुपये हो गया है। ऐसे ही कोलकाता में 19 किलो सिलेंडर की कीमत 1769 रुपये हो गई है। पहले ये 1826 रुपये थी। इसी तरह मुंबई में 19 किलो सिलेंडर अब 1616.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1674.50 रुपये में मिलता था। चेन्नई में अब 19 किलो सिलेंडर की कीमत 1823.50 रुपये हैं, ये पहले 1881 रुपये थी।

कितना है घरेलू सिलेंडर का दाम

14.2 किलोग्राम का दाम

शहर                    कीमत

दिल्ली                  853

कोलकता             879

मुंबई                   852.50

चेन्नई                   868.50

आपको बता दें कि इस बार भी घरेलू सिलेंडर के दामों में कटौती नहीं की गई है। घरेलू सिलेंडर की कीमत कुछ इस प्रकार हैं-

दिल्ली में 14.2 किलो सिलेंडर की कीमत 853 रुपये है। इसी तरह कोलकाता में 879 रुपये और मुंबई में 852.50 रुपये है। चेन्नई में 14.2 किलो सिलेंडर आपको 868.50 रुपये में मिलेगा।