New Rules 1 September 2025: चांदी से लेकर LPG के दामों तक आज से हुए कई बड़े बदलाव, आम आदमी पर सीधा असर
1 सितंबर (New Rules 1 September 2025) यानी आज से देश में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इनका सीधा असर आम आदमी के जेब पर होने वाला है। 1 सितंबर से चांदी में हॉलमार्क से लेकर SBI Card में बदलाव और एलपीजी सिलेंडर के दाम में गिरावट तक बहुत कुछ बदल चुका है। आइए इनके बारे में एक-एक करके जानते हैं।

नई दिल्ली। 1 सितंबर (New Rules 1 September 2025) यानी आज से देशभर में कई बड़े बदलाव हुए हैं। इनके बारे में आम आदमी का जानना जरूरी है। ये महीना इसलिए भी खास रहने वाला है क्योंकि 3 सितंबर से जीएसटी काउंसिल की बैठक होने वाली है। इस बैठक में जीएसटी कटौती (GST Rate Cut) को लेकर फैसला लिया जा सकता है।
New Rules 1 September 2025: आज क्या-क्या बदल गया?
1. Silver Jewellery के नियम में बदलाव
1 सितंबर यानी आज से चांदी में हॉलमार्क लगाया जाएगा। जैसे सोने की शुद्धता को जांचने के लिए हॉलमार्क का उपयोग किया जाता है। ऐसे ही अब चांदी की शुद्धता हॉलमार्क के जरिए पहचानी जाएगी। ग्राहक हॉलमार्क देख चांदी की शुद्धता की आसानी से जांच कर सकते हैं।
2. LPG के दामों में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडर के दामों में बदलाव किया जाता है। ये बदलाव 14 किलो और 19 किलो सिलेंडर में होता है। एक बार फिर गैस एजेंसी की ओर से सिलेंडर के दाम घटाए गए है। हालांकि इस बार भी कटौती 19 किलो वाले सिलेंडर में हुई है।
19 किलो वाले सिलेंडर में बदलाव
14.2 किलो वाले सिलेंडर में बदलाव
3. SBI Card में बड़ा बदलाव
अगर आपके पास एसबीआई ( स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) का क्रेडिट कार्ड है, तो आपके लिए ये काम की खबर होने वाली है। एसबीआई की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार लाइफस्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड और लाइफस्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड सेलेक्ट होल्डर्स को डिजिटल गेमिंग और सरकारी पोर्टल के पेमेंट पर रिवॉर्ड प्वाइंट नहीं मिलेगा। इन दोनों को ही रिवॉर्ड प्वाइंट की लिस्ट से बाहर कर दिया गया है।
4. GST Reforms को लेकर फैसला
22 अगस्त देर रात सरकार की ओर से एलान हुआ कि जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक 3 और 4 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित होगी। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। ये बैठक GST Cut की वजह से भी खास रहने वाली है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अब जीएसटी के तहत चार टैक्स स्लैब की जगह दो टैक्स स्लैब (5% और 12%) आएंगे। इसका सीधा लाभ आम आदमी को मिलने वाला है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।