सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LPG Price cut: फिर घटे गैस के दाम, अब आपके शहर में इतने का मिलेगा सिलेंडर

Published: Mon, 01 Sep 2025 08:43 AM (IST)

एक बार फिर गैस एजेंसी की ओर से सिलेंडर के दाम (LPG Gas Price Cut) घटाए गए है। इससे पहले ...और पढ़ें

अब आपके शहर में इतने का मिलेगा सिलेंडर
अब आपके शहर में इतने का मिलेगा सिलेंडर

 नई दिल्ली। गैस एजेंसी की ओर से एक बार फिर ग्राहकों को खुशखबरी दी गई है। इससे पहले 1 अगस्त में भी गैस के दामों (LPG Gas Price Cut) में गिरावट दर्ज की गई थी। गैस एजेंसी द्वारा हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर के रेट (L PG Gas Latest Price) रिवाइज (बदले) किए जाते हैं। ये बदलाव 14 किलो और 19 किलो सिलेंडर में होता है।

हालांकि ये देखा गया है कि गैस एजेंसी ज्यादातर 19 किलो वाले सिलेंडर में बदलाव करती है। 19 किलो वाला सिलेंडर अक्सर रेस्टोरेंट, ढाबे इत्यादि में प्रयोग किया जाता है। वहीं 14 किलो वाला सिलेंडर घरेलू इस्तेमाल के लिए होता है।

अब जानते हैं कि आपके शहर में 19 किलो और 14 किलो वाले सिलेंडर के नए रेट क्या है?

आपके शहर में क्या है कीमत?

19 किलो वाले सिलेंडर का दाम

शहर पिछले महीने के दाम आज के दाम
दिल्ली ₹1631.5 ₹1580
कोलकाता ₹1734.50 ₹1684
मुंबई ₹1582.50 ₹1531
चेन्नई ₹1789 ₹1738

14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 

शहर आज की कीमत
दिल्ली ₹853
कोलकाता ₹879
मुंबई ₹852.50
चेन्नई ₹868.50

14 किलो वाले में कब बदला दाम?

गैस एजेंसी से मिले आंकड़ों की मानें तो 14 किलो वाले सिलेंडर का पिछली बार का दाम 1 अगस्त 2025 का दर्ज किया गया है। 8 अप्रैल 2025 से ही सामान्य दर चल रहा है।