सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ashwini Vaishnaw ने संभाली रेल मंत्रालय की कमान, IRCTC-IRFC-RVNL के शेयर में आई तेजी

Published: Tue, 11 Jun 2024 11:50 AM (IST)

Railway Share मोदी सरकार ने एक बार फिर से देश के रेल मंत्रालय की कमान अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) को ...और पढ़ें

Ashwini Vaishnaw ने संभाली रेलवे मंत्रालय की कमान
Ashwini Vaishnaw ने संभाली रेलवे मंत्रालय की कमान

HighLights

  1. देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बन गए हैं।
  2. केंद्र सरकार रेलवे सेक्टर में पुराने नीतियों को जारी रखेगी।
  3. रेलवे के सभी शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Railway Stock: मोदी सरकार ने एक बार फिर से देश के रेल मंत्रालय की कमान अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) को सौंपी है। इसका मतलब है कि देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बन गए हैं। पिछली सरकार में भी अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री थे। अश्विनी वैष्णव के दोबारा रेल मंत्री बन जाने से एक बात साफ हो गई है कि केंद्र सरकार रेलवे सेक्टर में पुराने नीतियों को जारी रखेगी।

दोबारा रेल मंत्री बन जाने के बाद आज रेलवे सेक्टर में तेजी देखने को मिली है। आज रेलवे के सभी शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। रेल विकास निगम, आईआरएफसी सहित बाकी कंपनी के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड शेयर

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड  (IRFC Ltd Share Price) के शेयर आज 2 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 177 रुपये प्रति शेयर के आस-पास कारोबार कर रहा है। पिछले एक साल में आईआरएफसी के शेयर ने 435.85 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसे ऐसे समझिए कि 12 जून 2023 को आईआरएफसी के प्रति शेयर की कीमत 33.05 रुपये थी जो आज 177 रुपये हो गई।  

यह भी पढ़ें- Aadhaar Card History: कहां-कहां हुआ है आपके आधार का इस्तेमाल, ऐसे करें चेक

रेल विकास निगम लिमिटेड शेयर

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL Share Price) के शेयर आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। सुबह के कारोबार में कंपनी के शेयर 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। अब आरवीएनएल के शेयर की कीमत 388 रुपये रुपये हो गई है। पिछले 1 महीने में कंपनी के शेयर ने 51.91 फीसदी का रिटर्न दिया है।

IRCON International Ltd शेयर

रेलवे सेक्टर की IRCON International Ltd के स्टॉक भी आज तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। आज कंपनी के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए हैं। इरकॉन इंटरनेशनल के एक स्टॉक की कीमत 266 रुपये हो गई है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर ने 63.10 फीसदी का रिटर्न दिया है।

तीतरगढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड शेर

तीतरगढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (Titargarh Rail Systeam Ltd) के शेयर आज सुबह 1347.95 रुपये पर खुले थे। इसके बाद कंपनी के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई और शेयर का भाव 1,352 रुपये पहुंच गया। एक साल में कंपनी के शेयर में 200 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।  

यह भी पढ़ें- इस महीने आधार अपडेट, क्रेडिट कार्ड से लेकर कई वित्तीय नियमों की है डेडलाइन, झटपट निपटा लें ये काम