सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन हड़पना चाहता है संजय कपूर का बिजनेस, मां रानी कपूर ने लगाए गंभीर आरोप, कंपनी ने दिया ये जवाब

Published: Fri, 25 Jul 2025 12:39 PM (IST)

Sona Comstar Board दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार को लिखे लेटर में रानी कपूर ने अपने बेटे ...और पढ़ें

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की मां रानी कपूर ने सोना कॉमस्टार बोर्ड को लेटर लिखा है।
दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की मां रानी कपूर ने सोना कॉमस्टार बोर्ड को लेटर लिखा है।

नई दिल्ली। दिवंगत बिजनेसमैन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार ने रानी कपूर (संजय कपूर की मां) के उस बयान पर सफाई दी है, जिसमें उन्होंने कुछ गंभीर आरोप लगाते हुए कंपनी की एजीएम को स्थगित करने की मांग की थी। कंपनी ने साफ किया है कि संजय कपूर के निधन के बाद कंपनी ने किसी भी दस्तावेज पर रानी कपूर से साइन नहीं कराए हैं या ऐसा कोई डॉक्यूमेंट हासिल किया है। कंपनी ने एजीएम के बाद यह बयान जारी किया है। 

कंपनी ने कहा कि रानी कपूर की ओर से मिले ईमेल, जिसमें वार्षिक आम बैठक (AGM) को स्थगित करने का अनुरोध किया गया था। इस बारे में कंपनी ने भारत की एक प्रतिष्ठित लॉ फर्म से तत्काल कानूनी सलाह मांगी। कानूनी सलाह और इस तथ्य के आधार पर कि श्रीमती कपूर कंपनी की शेयरधारक नहीं हैं, कंपनी इस निष्कर्ष पर पहुँची कि वह वार्षिक आम बैठक (एजीएम) स्थगित नहीं कर सकती। इससे पहले रानी कपूर ने अपने बेटे संजय कपूर की मौत के बाद उन पर दबाव बनाने, दस्तावेजों के दुरुपयोग और पारिवारिक विरासत हड़पने के प्रयासों का आरोप लगाया था, और इसे लेकर एक लेटर भी लिखा था।

'संजय की मौत के बाद सबकुछ ठीक नहीं हो रहा'

रानी कपूर के वकील वैभव गग्गर ने पत्रकारों से कहा, "रानी कपूर, कपूर फैमिली और सोना ग्रुप की मुखिया हैं। अपने इकलौते बेटे की मौत के सदमे से उबरने के दौरान, कुछ ऐसी घटनाएँ घटी हैं जिनसे रानी कपूर जी को न केवल मौत के कारण, बल्कि विरासत को लेकर भी कुछ आशंकाएँ हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि संजय कपूर की मौत के बाद की घटनाएं सामान्य नहीं थीं।

'दस्तावेजों पर साइन कराए लेकिन कुछ बताया नहीं'

रानी कपूर ने सोना कॉमस्टार के शेयरधारकों को लिखे पत्र में एजीएम पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह बैठक ऐसे समय में आयोजित की जा रही है, जब उनके बेटे संजय कपूर की अचानक और संदिग्ध मौत के बाद परिवार में गहरा शोक है। उन्होंने दावा किया कि बार-बार प्रयास करने के बावजूद उन्हें घटना के संबंध में कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या दस्तावेज नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें- अनिल अंबानी के दोनों 'चहेते' शेयर फिर ढहे, लगा लोअर सर्किट; ED रेड पर आई ये सफाई भी नहीं आई काम

उन्होंने आरोप लगाया कि शोक की इस नाज़ुक घड़ी में उनसे बिना किसी स्पष्टीकरण के कुछ दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करवाए गए। उन्होंने कहा, "इन दस्तावेज़ों की विषय-वस्तु मुझे कभी नहीं बताई गई।" उन्होंने दावा किया कि तब से उन्हें खातों और महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों तक पहुँच से वंचित रखा गया है।

बता दें कि 12 जून को मशहूर बिजनेस संजय कपूर का लंदन में पोलो खेलते समय अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था। करीब एक सप्ताह बाद उनके पार्थिव शरीर भारत आया और दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया।