सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

60 लाख नहीं 6 लाख रुपए में घर आ जाएगी टेस्ला की कार, इस बैंक के साथ हुआ करार; देखें कितनी ईएमआई बनेगी?

Published: Fri, 18 Jul 2025 04:39 PM (IST)

Kotak Mahindra Prime टेस्ला ने ग्राहकों के लिए फाइनेंसिंग पार्टनर के तौर पर कोटक महिंद्रा प्राइम लिमिटेड को चुना है। ...और पढ़ें

भारत में टेस्ला ने अपना पहला शोरूम मुंबई में खोला है।
भारत में टेस्ला ने अपना पहला शोरूम मुंबई में खोला है।

नई दिल्ली| Tesla News : भारत में अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार टेस्ला (Tesla Car) को खरीदना और आसान हो गया है। टेस्ला ने अपने ग्राहकों के लिए फाइनेंसिंग पार्टनर के तौर पर कोटक महिंद्रा प्राइम लिमिटेड (Kotak Mahindra Prime Ltd.) को चुना है। यह पहला मौका है, जब किसी भारतीय फाइनेंसर को टेस्ला के लिए पसंदीदा फाइनेंसर (Preferred Financer) बनाया गया है।

Kotak Mahindra Prime देश की अग्रणी ऑटो फाइनेंस (Auto Finance) कंपनियों में से एक है। यह बैंक टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों (Tesla Electric Car) के लिए खास फाइनेंस स्कीम्स लेकर आएगा। ग्राहक इन फाइनेंसिंग ऑप्शंस को टेस्ला की इंडिया वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर ही देख सकेंगे। कार खरीदने का पूरा एक्सपीरियंस आसान और पूरी तरह डिजिटल होगा।

'ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन में टेस्ला का बड़ा कदम'

Kotak Mahindra Prime के MD और CEO शाहरुख टोडीवाला ने कहा- "टेस्ला ने अपनी अत्याधुनिक तकनीक से दुनिया भर में मोबिलिटी को नया रूप दिया है। भारत में उनकी एंट्री ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन की दिशा में एक बड़ा कदम है। कोटक महिंद्रा प्राइम हमेशा से ही टिकाऊ और स्मार्ट मोबिलिटी के समर्थन में रहा है। टेस्ला के साथ हमारी साझेदारी ग्राहकों को एक बेहतर और ग्रीन मोबिलिटी की ओर प्रेरित करेगी। यह साझेदारी ना सिर्फ टेस्ला की भारत में पकड़ को मजबूत करेगी, बल्कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाएगी।"

यह भी पढ़ें- OMG! तीन महीने में हर शेयर पर ₹50,000 का मुनाफा! स्टॉक ने कैसे बनाया मालामाल? प्लेन के टायर बनाती है कंपनी

भारत में टेस्ला ने दो मॉडल लॉन्च किए

भारत में टेस्ला ने अपना पहला शोरूम मुंबई में खोला है। साथ ही, कंपनी ने Tesla Model Y को दो वेरिएंट में लॉन्च किए हैं। जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपए से लेकर 67.89 लाख रुपए के बीच है। इन्हें लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने फाइनेंस प्लान भी जारी किया है। 

Tesla Model Y RWD की कीमत कितनी है?

Tesla Model Y RWD वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत 61,07,190 रुपए है। आपको 10 फीसदी यानी 6,10,719 रुपए की डाउनपेमेंट करनी होगी, तो 5 साल तक हर महीने 1,14,098 रुपए (1.14 लाख रुपए) की EMI देनी पड़ेगी। इसके लिए आपको 54,96,471 रुपए का लोन लेना पड़ेगा। यह कैलकुलेशन 9 प्रतिशत के ब्जाज पर आधारित हैं। ऑटो लोन की दरें खरीदार की क्रेडिट रेटिंग पर निर्भर हैं।

यह भी पढ़ें- Business Idea: इस बिजनेस का बढ़ रहा ट्रेंड , हर महीने ₹1,00,000 की कमाई; जानें कैसे कर सकते हैं शुरू?

Tesla Model Y लॉन्ग रेंज RWD की कीमत कितनी है?

Tesla Model Y लॉन्ग रेंज RWD वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत 69,15,190 रुपए है। आपको 10 प्रतिशत यानी 6,91,520 रुपए की डाउनपेमेंट करनी होगी, तो 5 साल तक हर महीने 1,29,193 रुपए की EMI देनी पड़ेगी। इसके लिए आपको 62,23,670 रुपए का लोन लेना पड़ेगा। यह कैलकुलेशन 9 प्रतिशत के ब्जाज पर आधारित हैं। ऑटो लोन की दरें खरीदार की क्रेडिट रेटिंग पर निर्भर हैं।