Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रूस पर बैन लगाने वाले उसी से जमकर खरीद रहे तेल, कोयला और गैस; टॉप पर EU और ड्रैगन; भारत भी नहीं है पीछे

    India Russia News रूस से आयात होने वाले तेल कोयला और गैस को लेकर पूरी दुनिया में बहस छिड़ी हुई है। यूरोपियन यूनियन रूसी तेल और गैस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। लेकिन डेटा बताता है कि EU ने रूस से जमकर खरीदारी की है। भारत ने भी रूस से भारी मात्रा में तेल आयात किया है।

    By Gyanendra Tiwari Edited By: Gyanendra Tiwari Updated: Fri, 22 Aug 2025 11:52 AM (IST)
    Hero Image
    रूस पर बैन लगाने वाले उसी से जमकर खरीद रहे तेल, कोयला और गैस

    नई दिल्ली। रूस से तेल (Oil) खरीदने को लेकर अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी का टैरिफ लगाया है। अमेरिका और यूरोपियन यूनियन नहीं चाहते कि रूस का तेल विकासशील देशों तक पहुंचे और उससे वह मोटा पैसा कमाएं। इसीलिए ये बड़ी ताकतें रूसी तेल पर प्रतिबंध लगा देती है। लेकिन कहानी बिल्कुल अलग है। एक तरफ यूरोपियन यूनियन के देश रूसी तेल पर प्रतिबंध लगाने का काम करती है तो दूसरी ओर रूस से जमकर तेल, कोयला और गैस खरीदने का काम करते है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह पूरी तरह से दोगलापन है। आइए जानते हैं कि आखिर रूस के सबसे बड़े खरीदार कौन हैं? इस लिस्ट में भारत (India Russia News) किस नंबर पर आता है? आइए इन सभी सवालों के जवाब को जानने की कोशिश करते हैं। 

    यूरोपियन यूनियन ने रूस से कितने का आयात किया?

    Trading Economics की रिपोर्ट के अनुसार 2014 में जब रूस ने क्रीमिया पर कब्जा  किया और 2022 में जब रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया, तब यूरोप ने रूस से 1.4 ट्रिलियन डॉलर मूल्य (Russia Top  Imports) का आयात किया। यूरोपियन यूनियन ने हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनों सहित अरबों डॉलर मूल्य के उत्पादों का निर्यात भी किया।

    रूस से सबसे ज्यादा तेल, कोयला और गैस खरीदने वाले टॉप 5 देश

    रूस से सबसे अधिक तेल, कोयला और गैस खरीदने वाले टॉप 5 देशों में नंबर वन पर चीन है। चीन के बाद दूसरे नंबर पर यूरोपियन यूनियन है। इसके बाद तीसरे नंबर पर भारत है। नीचे उन 5 देशों की लिस्ट है, जो रूस से सबसे अधिक व्यापार करते हैं।

    1. चीन
    2. यूरोपियन यूनियन
    3. इंडिया
    4. तुर्किये
    5. जर्मनी

    डेटा के अनुसार 1 जनवरी 2023 से 18 अगस्त 2025 तक चीन ने रूस से 268,044 मिलियन यूरो का तेल, कोयला और गैस का आयात किया। वहीं, इस दौरान यूरोपियन यूनियन ने 212,942 मिलियन यूरो का तेल, कोयला और गैस रूस से आयात किया। बात अगर भारत की करें तो इस अवधि में भारत ने रूस से 148,381 मिलियन यूरो का तेल और कोल आयात किया। 

    यह भी पढ़ें- दोस्त रूस से तेल खरीदना बंद कर दे हिंदुस्तान तो होगा कितना नुकसान? समझिए कितना बढ़ जाएगा ऑयल इंपोर्ट खर्च