सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Per Capita Income: कितनी है लेदर सिटी कानपुर की प्रति व्यक्ति आय, लखनऊ से ज्यादा या कम

Published: Thu, 15 Oct 2026 06:59 PM (IST)

Kanpur Per Capita Income: उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर की प्रति व्यक्ति आय ₹147,443 है, जो राज्य में सातवें स्थान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर नगर की प्रति व्यक्ति आय ₹147,443 दर्ज की गई।

  2. लखनऊ की प्रति व्यक्ति आय कानपुर से लगभग दोगुनी है।

  3. कानपुर नगर यूपी में प्रति व्यक्ति आय में 7वें स्थान पर।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Kanpur Per Capita Income: उत्तर प्रदेश का कानपुर शहर लेदर सिटी के नाम से जाना जाता है। यह भारत का सबसे बड़े चमड़ा उत्पादक और निर्यातक शहर है। कानपुर यूपी की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान देता है। यहां एक से एक बड़े-बड़े व्यापारी रहते हैं। घड़ी डिटर्जेंट के फाउंडर मुरलीधर ज्ञानचंदानी और उनके भाई बिमल कुमार ज्ञानचंदानी इसी शहर से हैं।

मुरलीधर ज्ञानचंदानी के बेटे मनोज ज्ञानचंदानी ने कानपुर से ही रेडचीफ की शुरुआत की थी। जेके सीमेंट भी इसी शहर की देन है। भारत के सबसे बड़े अखबार दैनिक जागरण के मालिक भी इसी शहर के हैं और आज भी दैनिक जागरण का मेन ऑफिस कानपुर में है।

यह भी पढ़ें- UP Richest Persons 2026: अरबों की संपत्ति और यूपी में राज! ये हैं राज्य के TOP 5 अमीर, नंबर-1 का नोएडा कनेक्शन

यूपी के कानपुर से निकले ब्रांड आज देश के कोने-कोने में मिल जाएंगे। लेकिन आज हम आपको यह बताएंगे कि आखिर इस शहर की प्रति व्यक्ति आय कितनी है? और जानेंगे कि लखनऊ या फिर कानपुर, प्रति व्यक्ति आय के मामले में कौन सा शहर आगे है।

कितनी है लेदर सिटी कानपुर की प्रति व्यक्ति आय?

उत्तर प्रदेश के अर्थ एवं सांख्य विभाग द्वारा जारी किए गए डेटा के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में कानपुर नगर की प्रति व्यक्ति आय 147443 रुपये थी। वहीं, कानपुर देहात की 97563 रुपये है। कानपुर नगर प्रति व्यक्ति आय के मामले में यूपी 7वां सबसे बड़ा शहर है। वहीं, कानपुर देहात इस मामले में 31वीं नंबर पर है। यह आंकड़ा नेट डिस्ट्रिक्ट डोमेस्टिक प्रोडक्ट पर आधारित है।

यह भी पढ़ें- किस शहर में रहता है UP का सबसे बड़ा अरबपति, है 51322 करोड़ रुपये के साम्राज्य का मालिक

वहीं, अगर जीडीपी की बात करें तो कानपुर नगर की जीडीपी 86177.93 करोड़ रुपये है। जीडीपी के मामले में कानपुर नगर यूपी का 6वां सबसे बड़ा शहर है। वहीं, कानपुर देहात की जीडीपी 23426.38 करोड़ रुपये है। जीडीपी के मामले में यह यूपी का 52वीं सबसे बड़ा जिला है। जीडीपी के यह आंकड़े वित्त वर्ष 2024-25 के डेटा पर आधारित है।

कितनी है कानपुर से सटे लखनऊ की प्रति व्यक्ति आय

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की प्रति व्यक्ति आय 294431 रुपये है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में लखनऊ उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। इसकी जीडीपी 168022.55 करोड़ रुपये है। जीडीपी के मामले में भी यह यूपी का दूसरा सबसे बड़ा जिला है।

लखनऊ है कानपुर से आगे

लखनऊ प्रति व्यक्ति आय और जीडीपी के मामले में कानपुर से आगे है। कानपुर नगर की प्रति व्यक्ति आय 147443 रुपये है और लखनऊ की प्रति व्यक्ति आय 294431 रुपये है। यानी लखनऊ वासियों की प्रति व्यक्ति आय कानपुर से 146,988 रुपये कम है। यानी कानपुर नगर की प्रति व्यक्ति आय लखनऊ की आधी है। वहीं, जीडीपी की बात करें तो लखनऊ की जीडीपी 168022.55 करोड़ है और कानपुर नगर की जीडीपी 86177.93 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें- TATA की सबसे बड़ी कंपनी TCS ने इस अमेरिकी कंपनी का किया अधिग्रहण, खरीदी 100% हिस्सेदारी