सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA की सबसे बड़ी कंपनी TCS ने इस अमेरिकी कंपनी का किया अधिग्रहण, खरीदी 100% हिस्सेदारी

Published: Thu, 15 Oct 2026 03:02 PM (IST)

टाटा समूह की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने अमेरिकी स्वामित्व वाली BBY सर्विसेज इंडिया LLP में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

TCS ने BBY सर्विसेज इंडिया LLP का अधिग्रहण किया।

TCS ने BBY सर्विसेज इंडिया LLP का अधिग्रहण किया।

HighLights

  1. TCS ने BBY सर्विसेज इंडिया LLP का अधिग्रहण किया।

  2. अमेरिकी कंपनी बेस्ट बाय की 100% हिस्सेदारी खरीदी।

  3. BBY सर्विसेज इंडिया अब TCS की सहायक कंपनी बनी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी IT और टाटा समूह की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस ने अमेरिकी स्वामित्व वाली एक कंपनी का अधिग्रहण किया है। टीसीएस ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी उसने BBY सर्विसेज इंडिया LLP में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इस सौदे के बाद, यह इकाई TCS की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है।

BBY सर्विसेज इंडिया LLP का स्वामित्व अमेरिकी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर 'बेस्ट बाय' (Best Buy) के पास था, जो अब टाटा ग्रुप की टीसीएस के पास आ चुका है। यानी अब इस कंपनी का नया मालिक टाटा समूह बन गया।

15 अक्टूबर को पूरा हुआ अधिग्रहण

टीसीएस ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी देते हुए कहा- "BBY सर्विसेज इंडिया LLP में 100% पार्टनरशिप हिस्सेदारी के अधिग्रहण से संबंधित हमारे पूर्व पत्र के संदर्भ में, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी ने आज, यानी 15 अक्टूबर 2026 को यह अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इस प्रकार, आज से BBY सर्विसेज इंडिया LLP कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है।"

एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, TCS ने 15 अक्टूबर को अधिग्रहण पूरा कर लिया, जिससे BBY सर्विसेज इंडिया LLP तत्काल प्रभाव से उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है।

इस अधिग्रहण से टीसीएस को नए बाजारों में प्रवेश करने और अपनी सेवाओं का विस्तार करने में मदद मिल सकती है। BBY सर्विसेज इंडिया LLP को अपने कामकाज में शामिल करके, TCS का लक्ष्य दोनों संगठनों के बीच तालमेल का लाभ उठाना और तेजी से बदलते तकनीकी परिवेश में अपनी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त को और मजबूत करना है।

TCS के शेयरों ने एक साल में कैसा प्रदर्शन किया?

टाटा की टीसीएस के शेयर आज यानी 15 अक्टूबर 2026 को बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। दोपहर 3 बजे इसके शेयर 2.25 फीसदी की बढ़त के साथ 2,356.80 रुपये के स्तर पर थे। एक साल में इसके शेयर 20 फीसदी तक गिर चुके हैं। इस साल जनवरी से अब तक इसके शेयर 26 फीसदी तक गिर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- मोदी कैबिनेट ने 62 साल पुराने बैंक को बेचने की दी मंजूरी, भारत में जन्मा कनाडाई अरबपति बनेगा नया मालिक

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)