TCS Share Price: टाटा की सबसे बड़ी कंपनी के शेयर बने रॉकेट, तिमाही नतीजों का दिखा असर; 27% की तेजी अभी बाकी!
टीसीएस के शेयरों में दूसरी तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद लगभग 5 फीसदी (tcs share price today) की तेजी ...और पढ़ें
-1791520997624_m.webp)
टीसीएस के शेयर दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद लगभग 5% बढ़े।
HighLights
टीसीएस के शेयर दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद लगभग 5% बढ़े।
शुद्ध लाभ 14.9% बढ़कर ₹13,884 करोड़, राजस्व 11% बढ़ा।
नोमुरा ने टीसीएस स्टॉक में 27% और तेजी का अनुमान लगाया।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। TCS Share Price:भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी और टाटा ग्रुप की भी सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली रही है। आज यानी 9 अक्टूबर को बाजार खुलते ही टीसीएस के शेयर लगभग 5 फीसदी तक भागे। टीसीएस के शेयरों (tcs share price today) में आई इस तेजी की मुख्य वजह कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजे रहे। आईटी शेयरों पर अमेरिकी सरकार के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम को रद करने का असर नहीं दिखा। निफ्टी आईटी इंडेक्स में भी तेजी देखी जा रही है। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 3 फीसदी से ज्यादा तेजी दिख रही है।
बीते दिन यानी 8 अक्टूबर को टीसीएस ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का नेट प्रॉफिट 14.9% बढ़कर ₹13,884 करोड़ हो गया, जबकि रेवेन्यू 11% बढ़कर ₹73,188 करोड़ रहा। इसने 2026-27 की सितंबर तिमाही के लिए ब्रोकरेज के अनुमानों को पीछे छोड़ दिया। कंपनी ने मार्केट के अनुमानों को भी मात दी।
मार्केट का अनुमान था कि रेवेन्यू लगभग ₹73,000 करोड़ और नेट प्रॉफिट करीब ₹13,700 करोड़ होगा। इस ग्रोथ में मुख्य रूप से इंटरनेशनल मार्केट में पोर्श (Porsche) और बेस्ट बाय (Best Buy) के साथ हुई डील्स और ज्यादातर बिजनेस सेगमेंट में हुई अच्छी ग्रोथ का योगदान रहा।
नोमुरा ने कहा अभी 27% की तेजी है बाकी
बाजार खुलते ही टीसीएस के शेयरों में तूफानी तेजी दिखी। NSE पर इसके शेयर पिछले बंद भाव 2,076 रुपये की अपेक्षा 2,086 के स्तर पर खुले और सुबह करीब 10 बजे के आसपास यह 5.08 % की तेजी के साथ 2,181.40 रुपये (tcs share price) के स्तर ट्रेड कर रहे हैं।
इतना ही नहीं ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इसके तिमाही नतीजों के बाद कहा कि अभी इसमें 27 फीसदी की तेजी आना और बाकी है। हालांकि, कुछ अन्य ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि टीसीएस के शेयरों में गिरावट देखी जा सकती है। सिटी ग्रुप का मानना है कि टीसीएस में 11.4 प्रतिशत की और गिरावट की आशंका है।
यह भी पढ़ें- ट्रंप के फैसले की TCS ने निकाली काट, कहा- हमें नहीं पड़ेगा फर्क, 15 हजार अमेरिकियों को नौकरी पर रखेंगे
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।
