सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किस शहर में रहता है UP का सबसे बड़ा अरबपति, है 51322 करोड़ रुपये के साम्राज्य का मालिक

Published: Sat, 10 Oct 2026 04:01 PM (GMT+05:30)

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार, आदित्य खेमिका उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 32,200 करोड़ ...और पढ़ें

आदित्य खेमिका उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

आदित्य खेमिका उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

HighLights

  1. आदित्य खेमिका उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

  2. उनकी कुल संपत्ति 32,200 करोड़ रुपये बताई गई है।

  3. वह नोएडा में रहते हैं और CP Plus ब्रांड के मालिक हैं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में Hurun India ने भारत के अमीरों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में यूपी के भी कई अरबपतियों को जगह मिली थी।एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार यूपी में अरबपतियों की संख्या 5 बढ़कर 46 हो गई है। पिछले वित्त वर्ष यूपी में 41 अरबपति थे। लेकिन इन 46 अरबपतियों में सबसे अमीर अरबपति कौन है और वह किस शहर में रहता है? आइए जानते हैं।

किस शहर में रहता है यूपी का सबसे बड़ा अरबपति

एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा अरबपति का नाम आदित्य खेमिका है। वह आदित्य इन्फोटेक लिमिटेड के मालिक और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इस समय आदित्य इन्फोटेक लिमिटेड का मार्केट कैप 51322 करोड़ रुपये है। यानी आदित्य खेमिका 51322 करोड़ रुपये के साम्राज्य के मालिक हैं। वह नोएडा में रहते हैं।

CP Plus ब्रांड के मालिक हैं आदित्य खेमिका

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े अरबपति आदित्य खेमिका को आप भले ही न जानते हों, लेकिन आप उनके ब्रांड के बारे में जरूर जानते होंगे। उनकी कंपनी सिक्योरिटी कैमरा बनाती है। टीवी पर आपने वो एड जरूर देखा होगा - 'ऊपर वाला सब देख रहा है'। ये प्रचार आदित्य इन्फोटेक लिमिटेड के सिक्योरिटी कैमरा ब्रांड CP Plus का एड है।

यह भी पढ़ें- UP Poorest Cities: ये हैं उत्तर प्रदेश के 5 सबसे गरीब जिले, प्रतापगढ़ ने लगाई छलांग; लिस्ट में फिर भी है नाम

आदित्य इन्फोटेक लिमिटेड के पोर्टफोलियो में एनालॉग और आईपी कैमरे, डीवीआर/एनवीआर, एआई-सक्षम कैमरे और एनालिटिक्स, एक्सेस-कंट्रोल और बायोमेट्रिक उत्पाद, नेटवर्किंग और पावर एक्सेसरीज, क्लाउड स्टोरेज, सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म और आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक और सरकारी ग्राहकों के लिए फील्ड सेवाएं शामिल हैं।

कितनी है यूपी के सबसे बड़े अरबपति की नेटवर्थ?

आदित्य इन्फोटेक लिमिटेड का मार्केट कैप तो 51322 करोड़ रुपये है। लेकिन अगर इनके मालिक यानी आदित्य खेमिका की बात करें तो उनकी नेटवर्थ 32,200 करोड़ रुपये है। वह उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। पिछले साल भी इस लिस्ट में वह सबसे ऊपर ही थे। आदित्य इन्फोटेक लिमिटेड में आदित्य खेमिका की हिस्सेदारी 55.66% है।

यह भी पढ़ें- UP Richest Persons 2026: अरबों की संपत्ति और यूपी में राज! ये हैं राज्य के TOP 5 अमीर, नंबर-1 का नोएडा कनेक्शन