सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jack Dorsey Hindenburg Report: एक घंटे में ट्विटर के पूर्व सीईओ ने गंवाए 52 करोड़ डॉलर, समझें पूरा मामला

    By Sonali SinghEdited By: Sonali Singh
    Updated: Fri, 24 Mar 2023 05:27 PM (IST)

    Hindenburg Research Report On Jack Dorseys Block अदाणी समूह के बाद हिंडनबर्ग रिसर्च का अगला निशाना जैक डोर्सी की कंपनी ब्लॉक रही। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का ये असर हुआ कि एक घंटे के भीतर डोर्सी की संपत्ति में जबरदस्त गिरावट देखी गई। (फाइल फोटो)

    Hero Image
    Hindenburg Research Report On Jack Dorsey's Block, See In 5 Points

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Hindenburg Research Report On Block: हिंडनबर्ग रिसर्च के नए रिपोर्ट में ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी (Jack Dorsey)को निशाने पर लिया गया है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि डोर्सी की मोबाइल भुगतान फर्म ब्लॉक इंक (Block Inc.) ने बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी को नजरअंदाज किया और व्यवस्थित रूप से कई फर्जी कार्यों को अंजाम दिया है। इस खबर के आने के बाद डोर्सी की संपत्ति में अचानक गिरावट देखने को मिली और एक घंटे के भीतर डोर्सी की संपत्ति में 52.6 करोड़ डॉलर की कमी देखने को मिली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट जारी कर दावा किया है कि ब्लॉक ने उपयोगकर्ता मेट्रिक्स को बढ़ा दिया था और इस तरह फर्म ने निवेशकों को गुमराह किया है। बता दें कि हिंडनबर्ग ने जैक डोर्सी की कंपनी ब्लॉक पर 1 बिलियन डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

    पर सवाल है कि जैक डोर्सी की फर्म ब्लॉक इंक की शुरुआत कैसे हुई और कैसे ये शेयरों के धोकाधड़ी मामले में फस गई। चलिए पूरे मामले को पांच पॉइंट्स में समझते हैं।

    2009 में आई थी कंपनी

    जैक डोर्सी की ब्लॉक की शुरुआत 2009 में हुई थी और उस समय इसे स्क्वायर (Square) नाम से लाया गया था, लेकिन उस समय यह उतना प्रसिद्ध नहीं था। बाद में छोटा क्रेडिट कार्ड रीडर लॉन्च करने के बाद ब्लॉक रातोंरात लोकप्रिय हो गया। इसके बाद 2015 में इसे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट किया गया।

    Cash App की शुरुआत

    डोर्सी के व्यवसाय के बढ़ने के साथ ही फर्म ने 2021 में खुद को कैश ऐप (Cash App) के नाम से स्थापित कर लिया। कंपनी पॉइंट-ऑफ-सेल्स सिस्टम और एक ऐप भी प्रदान करती है। कहा गया कि ऐप का इस्तेमाल अमेरिकी सरकार द्वारा जारी लाखों रुपये के महामारी राहत फंड में हेरफेर करने के लिए किया गया।

    जबरदस्त रफ्तार से बढ़ा Block

    कैश ऐप मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करने की अनुमति देता है। दिसंबर 2022 के दौरान साल-दर-साल 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 2021 में ब्लॉक के शेयर पप्राइज में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इसका बाजार मूल्य में 100 बिलियन डॉलर को पार कर गया है।

    हिंडनबर्ग की नजर

    2021 में कैश ऐप के आने के बाद से ही हिंडनबर्ग की निशान इस कंपनी पर था। 2021 में हिंडनबर्ग की धोकेबाजी वाली बात ने इसके शेयरों को 15 फीसदी तक गिरा दिया। वहीं, गुरुवार को आई रिपोर्ट के बाद स्टॉक में 65% से 75% की गिरावट आई है।

    Block कीप्रतिक्रिया

    हिंडनबर्ग के खुलासे के बाद कंपनी ने आरोपों से इनकार कर दिया है। कंपनी ने कहा कि वह शॉर्ट-सेलर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का पता लगाने की योजना बना रही है।

     

    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें