सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ITR Filing 2023: आप भी कर रहे हैं तो रिटर्न के रिफंड का इंतजार, तो इन स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से लगाएं पता

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Mon, 24 Jul 2023 12:00 PM (IST)

ITR Tax Refund आपने भी रिटर्न फाइल कर दिया है तो आपको एक बार उसका स्टेटस जरूर चेक कर लेना ...और पढ़ें

ITR Filing 2023: how to check tax refund status
ITR Filing 2023: how to check tax refund status

 नई दिल्ली,बिजनेस डेस्क। रिटर्न फाइल करने में अब एक हफ्ते का समय बचा हुआ है। अगर आपने अभी तक रिटर्न फाइल नहीं किया है तो आपको आखिरी डेट से पहले पहले रिटर्न फाइल कर देना चाहिए। अभी तक लगभग 3 करोड़ से ज्यादा टैक्सपेयर्स ने रिटर्न फाइल कर दिया है। इनकम टैक्स विभाग ने भी 2 करोड़ से ज्यादा रिटर्न को वेरीफाई कर दिया है। इसी के साथ विभाग ने रिटर्न पर रिफंड देना भी शुरू कर दिया है।

आपको भी एक बार जरूर चेक करना चाहिए कि आपका रिफंड स्टेटस कैसा है? इस से पहले जानते हैं कि अगर आपने 31 जुलाई 2023 तक रिटर्न फाइल नहीं किया है तो आपके साथ क्या होगा?

31 जुलाई 2023 के बाद भी रिटर्न फाइल कर सकते हैं?

अगर आप किसी वजह से 31 जुलाई तक रिटर्न फाइल नहीं करते हैं तो आपके पास दूसरा मौका भी होगा। आप 31 दिसंबर 2023 तक रिटर्न फाइल कर सकते हैं। आपको रिटर्न फाइल करने के साथ पेनल्टी देनी होगी। 5 लाख रुपये तक के इनकम पर आपको 1,000 रुपये का पेनाल्टी देना होगा। वहीं, 5 लाख रुपये से ज्यादा होने पर ये पेनल्टी बढ़ कर 5,000 रुपये हो जाएगी।

आईटीआर रिफंड कब मिलता है?

जब आर रिटर्न फाइल कर देते हैं तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट 20-45 दिनों के भीतर रिफंड दे देता है। टैक्सपेयर्स को समय समय पर रिटर्न रिफंड के स्टेटस को चेक करना चाहिए। आइए,जानते हैं कि आप टैक्स रिफंड कैसे चेक कर सकते हैं?

आईटीआर रिफंड का ऐसे चेक करें स्टेटस

  • आपको सबसे पहले आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाना है
  • इसके बाद आपको अपने यूजर आईडी, पासवर्ड, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा दर्ज करने के बाद लॉग-इन करना है।
  • अब आप  माई अकाउंट को सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद आप  रिफंड या डिमांड स्टेटस पर क्लिक करें।
  • अब आपको सारी जानकारी शो हो जाएगी। इसमें आपको मूल्यांकन वर्ष, स्टेटस, अगर आपका रिफंड कैंसिल हो जाता है तो उसका रिजन और  भुगतान का तरीका जैसे जानकारी दिखेगी।