सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Infosys ने जारी किया Q2 के नतीजे, 3 प्रतिशत से अधिक बढ़ा प्रॉफिट, डिविडेंड का भी किया एलान

By AgencyEdited By: Gaurav Kumar
Published: Thu, 12 Oct 2023 05:43 PM (IST)

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने आज वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय ...और पढ़ें

नेट प्रॉफिट साल दर साल 3.1 प्रतिशत बढ़ा है।
नेट प्रॉफिट साल दर साल 3.1 प्रतिशत बढ़ा है।

एजेंसी, नई दिल्ली: देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने आज चालू वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

नतीजों के मुताबिक सितंबर 2023 तिमाही के लिए इंफोसिस का नेट प्रॉफिट साल दर साल 3.1 प्रतिशत बढ़कर 6,215 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले की तिमाही में कंपनी की कमाई 6,026 करोड़ रुपये थी।

6.7 फीसदी बढ़ा कंपनी का राजस्व

दूसरी तिमाही (जुलाई-सिंतबर) में कंपनी का राजस्व 6.7 प्रतिशत बढ़कर 38,994 करोड़ रुपये हो गया। भारत में टीसीएस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और अन्य के साथ आईटी सेवा बाजार में इंफोसिस की टक्कर होती है।

कंपनी के सीईओ और एमडी सलिल पारेख ने कहा कि

सभी कार्यक्षेत्रों और भौगोलिक क्षेत्रों में दूसरी तिमाही में हमने सबसे अधिक 7.7 अरब डालर के सौदे किएयह कंपनी की ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों के लिए प्रासंगिक बने रहने और आगे बढ़ने की क्षमता का एक प्रमाण है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आय वृद्धि अनुमान को 1-3.5 प्रतिशत से घटाकर 1 से 2.5 प्रतिशत कर दिया है, जबकि परिचालन मार्जिन अनुमान को 20-22 प्रतिशत पर बरकरार रखा है।

डिविडेंड का किया एलान

नतीजों की घोषणा के साथ ही कंपनी ने डिविडेंड का भी एलान किया है। इंफोसिस ने 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 18 रुपये का अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है।

कंपनी ने अंतरिम लाभांश के लिए रिकॉर्ड डेट 25 अक्टूबर, 2023 और पेमेंट डेट 6 नवंबर, 2023 को तय किया है।

3 फीसदी तक टूटे शेयर

आज कारोबारी समय तक दूसरी तिमाही के नतीजों से पहले कंपनी के शेयरों में तीन फीसदी तक की गिरावट आई है। एनएसई पर, इंफोसिस के शेयर 2.82 प्रतिशत गिरकर 1,452.30 रुपये पर बंद हुए, जबकि बीएसई पर  1.95 प्रतिशत गिरकर 1,464.55 रुपये पर बंद हुए।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।