सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indigo ने महिला यात्रियों को दिया तोहफा, सीट सलेक्शन के लिए शुरू किया नया फीचर

    Updated: Wed, 29 May 2024 04:26 PM (IST)

    Indigo ने महिला यात्रियों के लिए नया फीचर शुरू किया है। इंडिगो ने इसको लेकर प्रेस रिलीज जारी की। एयरलाइन ने बताया कि इस फीचर के जरिये महिलाएं वेब चेक- ...और पढ़ें

    Hero Image
    Indigo ने महिला यात्रियों को दिया तोहफा

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली।Indigo Flights: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (Indigo) ने महिलाओं के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिये महिलाएं वेब चेक-इन के समय उन सीटों के बारे में जान सकती हैं जो अन्य महिला यात्रियों द्वारा पहले ही बुक की जा चुकी हैं। एयरलाइन ने मार्केट रिसर्च करने के बाद यह फीचर शुरू किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडिगो ने आज प्रेस रिलीज जारी की थी। प्रेस रिलीज में एयरलाइन ने कहा कि वह महिलाओं के लिए नई सुविधा पेश कर रहे हैं। इस सुविधा का उद्देश्य महिला यात्रियों के लिए यात्रा अनुभव को और अधिक आरामदायक बनाना है।

    यह भी पढ़ें- 24 घंटे में बन जाएगा Ayushman Bharat Card, ऑनलाइन आवेदन के लिए फॉलो करें ये स्टेप

    इंडिगो ने अपने प्रेस रिलीज में कहा कि न्यू फ्रेंडली सीट सलेक्शन फीचर मार्केट रिसर्च के बाद पेश किया गया है। वर्तमान में यह #GirlPower के तहत यह फीचर शुरू किया है। इस फीचर में महिला यात्री वेब चेक-इन के दौरान अन्य महिला यात्रियों द्वारा बुक की गई सीटों के बारे में जान पाएगी। यह विशेष रूप से महिला यात्रियों - एकल के साथ-साथ पारिवारिक बुकिंग के हिस्से के लिए भी तैयार किया गया है।

    आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इंडिगो 60 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी के साथ देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन है। इस साल अप्रैल 2024 में 80 लाख यात्रियों ने इंडिगो एयरलाइन से यात्रा की।

    यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana का लाभ पाने के लिए करना होगा ये काम, नहीं किया तो....

     

    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें