देश की 10 सबसे कमाऊ सड़कें, अकेले एक हाईवे की कमाई 1884 करोड़, हैरान कर देगा टोटल टोल कलेक्शन
Top 5 Highway and Toll Plazas भारत के सबसे व्यस्त हाईवे पर टोल कलेक्शन से कमाई के मामले में बहुत आगे निकल गए हैं। देश के कुछ सबसे महत्वपूर्ण रोड कॉरिडोर पर स्थित प्रमुख टोल प्लाज़ा ने 2019-20 से 2023-24 तक कुल मिलाकर 13988 करोड़ रुपये से ज़्यादा की वसूली की है। इनमें गुजरात का भरथना टोल प्लाजा इस सूची में सबसे ऊपर है।

नई दिल्ली। आपने देश की सबसे लंबे हाईवे और एक्सप्रेसवे के बारे में जरूर सुना होगा, लेकिन क्या देश की सबसे कमाई करने वाली सड़कों के बारे में जानते हैं, जहां टोल टैक्स से सरकारी की तगड़ी कमाई होती है। इस साल मार्च में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के सबसे व्यस्त हाईवे पर पिछले 5 वर्षों में भारी टोल संग्रह हुआ है।
खास बात है कि इस मामले में देश में सबसे ज़्यादा यूजर चार्जेस वसूलने वाले 10 टोल प्लाज़ा सबसे आगे हैं। इनमें ग्रैंड ट्रंक रोड, दिल्ली-मुंबई हाईवे और ईस्ट कोस्ट हाईवे समेत भारत के कुछ सबसे महत्वपूर्ण रोड कॉरिडोर पर स्थित इन प्रमुख टोल प्लाज़ा ने 2019-20 से 2023-24 तक कुल मिलाकर 13,988 करोड़ रुपये से ज़्यादा की वसूली की है। हम आपको टॉप 5 हाईवे और टोल प्लाजा की जानकारी दे रहे हैं।
देश की सबसे कमाऊ सड़क और टोल कलेक्शन
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) द्वारा संसद में पेश किए जा चुके आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गुजरात का भरथना टोल प्लाजा इस सूची में सबसे ऊपर है। राष्ट्रीय राजमार्ग 48 (NH-48) के वडोदरा-भरूच खंड पर स्थित, भरथना ने पाँच वर्षों की अवधि में 2,043.81 करोड़ रुपये का चौंका देने वाला टोल टैक्स कलेक्शन किया, जिसमें अकेले 2023-24 में 472.65 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कलेक्शन शामिल है।
-दूसरे नंबर पर राजस्थान का शाहजहाँपुर टोल प्लाजा है, जो दिल्ली को मुंबई से जोड़ने वाले प्रमुख नेशनल हाईवे-48 के गुड़गांव-कोटपुतली-जयपुर सेक्शन पर स्थित है। इस टोल प्लाजा ने इसी पाँच साल की अवधि में 1,884.46 करोड़ रुपये का टोल कलेक्शन किया।
-पश्चिम बंगाल का जलाधुलागोरी टोल प्लाज़ा 1,538.91 करोड़ रुपये की वसूली के साथ तीसरे स्थान पर है। यह एनएच-16 के धनकुनी-खड़गपुर सेक्शन पर स्थित है।
-चौथे स्थान पर उत्तर प्रदेश का बाराजोर टोल प्लाजा है, जिसने 1,480.75 करोड़ रुपये की कमाई की। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के इटावा-चकेरी (कानपुर) सेक्शन पर स्थित यह सड़क ऐतिहासिक ग्रैंड ट्रंक रोड का हिस्सा है।
-वहीं, पांचवें पायदान पर घरौंदा टोल प्लाजा है, जो नेशनल हाईवे नंबर 44 के पानीपत-जालंधर सेक्शन पर स्थित है। खास बात है कि यह भारत का सबसे लंबा हाईवे है, जो श्रीनगर से कन्याकुमारी तक जाता है। घरौंदा में पिछले पाँच वर्षों में 1,314.37 करोड़ रुपये टोल कलेक्ट किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।