Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    7 सालों में दोगुनी हुई महिलाओं की रोजगार दर, श्रम मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े

    पिछले सात सालों में भारत में महिलाओं की रोजगार दर दुगुनी हो गई है। श्रम मंत्रालय के अनुसार यह दर 2017-18 में 22% से बढ़कर 2023-24 में 40.3% हो गई। बेरोजगारी दर भी 5.6% से घटकर 3.2% हो गई है। सरकार का लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत के लिए 70% महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी सुनिश्चित करना है रोजगार दर में वृद्धि महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव है।

    By Ashish Kushwaha Edited By: Ashish Kushwaha Updated: Mon, 25 Aug 2025 07:44 PM (IST)
    Hero Image
    बीते सात वर्षों के दौरान देश में महिलाओं की रोजगार दर बढ़कर दोगुना हो गई है।

    नई दिल्ली। बीते सात वर्षों के दौरान देश में महिलाओं की रोजगार दर बढ़कर दोगुना हो गई है। श्रम मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि वित्त वर्ष 2017-18 में महिलाओं की रोजगार दर 22 प्रतिशत थी, जो 2023-24 में बढ़कर 40.3 प्रतिशत रही है। आवधिक श्रम बल सर्वे (पीएलएफएस) के आंकड़ों के हवाले से मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान महिलाओं की बेरोजगारी दर 5.6 प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंत्रालय ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के ²ष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए देश में 70 प्रतिशत महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह बदलाव ग्रामीण भारत में और भी महत्वपूर्ण है जहां महिलाओं की रोजगार दर में 96 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

    यह भी पढ़ें: यूपी में लगेगा सैकड़ों कंपनियों का जमावड़ा, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के सुनहरे अवसर

    इस अवधि में शहरी क्षेत्रों में 43 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। मंत्रालय ने बताया कि महिला स्नातकों की रोजगार क्षमता भी 2013 में 42 प्रतिशत से बढ़कर 2024 में 47.53 प्रतिशत हो गई है। पोस्टग्रेजुएट और उससे ऊपर शिक्षित महिलाओं में रोजगार दर 2017-18 में 34.5 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में 40 प्रतिशत हो गई है।

    भारत स्किल्स रिपोर्ट 2025 के अनुसार, 2025 में लगभग 55 प्रतिशत भारतीय स्नातकों की वैश्विक स्तर पर रोजगार योग्य होने की उम्मीद है, जो 2024 में 51.2 प्रतिशत थी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के डाटा के अनुसार, पिछले सात वर्षों में 1.56 करोड़ महिलाएं औपचारिक कार्यबल में शामिल हुई हैं।