सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CPI Inflation November 2023: नवंबर में खुदरा महंगाई बढ़ी, 5.5 प्रतिशत रहा इंफ्लेशन रेट

By Subhash GariyaEdited By: Subhash Gariya
Published: Tue, 12 Dec 2023 06:05 PM (IST)

CPI Inflation November 2023 नवंबर महीने के खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी हो गए हैं। सरकार की ओर से रिलीज ...और पढ़ें

नवंबर में 5.5 प्रतिशत रहा इंफ्लेशन रेट
नवंबर में 5.5 प्रतिशत रहा इंफ्लेशन रेट

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। नवंबर महीने में खुदरा महंगाई में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। केंद्र सरकार की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में खुदरा महंगाई दर 5.5 प्रतिशत रही। अक्टूबर महीने में खुदरा महंगाई की दर 4.7 फीसदी थी।

जुलाई के बाद फिर बढ़ी महंगाई

जुलाई महीने में टमाटर, दूसरी सब्जियों और खाद्य पदार्थों की कीमत में उछाल आने से महंगाई दर 7.4 प्रतिशत पर थी। अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में महंगाई दर में गिरावट देखने को मिली थी। अगस्त और सितंबर में महंगाई दर क्रमश: 6.8 और 5.02 थी। अब नवंबर में महंगाई दर एक बार फिर बढ़ती दिख रही है।

खाने-पीने के सामान के बढ़े दाम

खुदरा महंगाई दर के आंकड़ों से पता चलता है कि खाने-पीने के सामान की कीमतें बढ़ गई हैं। सबसे ज्यादा कीमतें दालों की बढ़ी हैं। दालों की महंगाई दर जो अक्टूबर में 18.79 प्रतिशत थी वह नवंबर में 20.23 फीसदी पर पहुंच गई हैं।

यह भी पढ़ें: E-Shram Card : ई-श्रम कार्ड योजना के लिए पात्रता, बेनिफिट और कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानिए सबकुछ

वहीं दूसरी ओर फलों की महंगाई दर 10.9 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो अक्टूबर में 9.34 प्रतिशत थी। इसके साथ ही सब्जियों की महंगाई दर अक्टूबर में 2.70 प्रतिशत थी, जो अब 17.7 पर पहुंच गई है। वहीं मसालों की महंगाई दर में कमी देखने को मिली है। अक्टूबर में यह 23.06 फीसदी थी, जो नवंबर में 21.55 पर आ गई है।

यह भी पढ़ें: IRCTC ऐप और वेबसाइट का इस्तेमाल करके चलती ट्रेन में ऐसे ढूंढे खाली सीट, नहीं लगाने पड़ेंगे टीटीई के चक्कर

अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन 11.7% बढ़ा

औद्योगिक उत्पादन की बात करें तो अक्टूबर महीने में यह  बढ़कर 11.7% पर पहुंच गई। सरकारी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मैन्युफेक्चरिंग, माइनिंग और पावर सेक्टर में दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिली है।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) की ग्रोथ रेट अक्टूबर महीने में 16 महीनों के उच्चस्तर पर रही है। वहीं बात करें तो इस अवधि में पिछले साल औद्योगिक उत्पादन में 4.1% की गिरावट देखने को मिली थी।

यह भी पढ़ें : स्थिर बनी हुई है खुदरा मुद्रास्फीति, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में कही ये बात

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।