Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    287 साल पहले स्थापित हुई थी भारत की पहली कंपनी, ये हैं देश के पांच सबसे पुराने कारोबारी समूह

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Tue, 11 Apr 2023 09:37 PM (IST)

    India Oldest Business Groups भारत सदियों से अपने कारोबार के लिए प्रसिद्ध रहा है। भारत में 1736 में ही पहली कंपनी की स्थापना हो गई थी। इस रिपोर्ट में हम भारत के पांच सबसे पुराने कारोबारी समूहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

    Hero Image
    India Oldest Business Groups Wadia Group Eid parry SBI Rpg

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आज के समय में भारत तेजी से आर्थिक विकास कर रहा है। नई-नई कंपनियां और यूनिकॉर्न्स सामने आ रहे हैं। हर कोई व्यापार और स्टार्टअप करने की योजना बना रहा है, लेकिन भारत में व्यापारिक शुरू करने का कल्चर नया नहीं है। सदियों से भारत में लोग व्यापार करते आए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज हम अपनी इस रिपोर्ट में भारत की पांच सबसे पुरानी कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए इनके बारे में जानते हैं।

    1. वाडिया ग्रुप (1736)

    वाडिया ग्रुप भारत का सबसे पुराना व्यापारिक समूह है। ग्रुप को 1736 में पारसी कारोबारी लवजी नुसरवानजी वाडिया ने उस समय स्थापित किया था, जब ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की ओर से उन्हें शिप बनाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। वाडिया ग्रुप द्वारा उस समय करीब 300 शिप का निर्माण किया गया था। ग्रुप का कारोबार मौजूदा समय में एविएशन, हेल्थकेयर, केमिकल और एफएमजीसी सेक्टर में फैला हुआ है।

    2. ईआईडी-पैरी लिमिटेड (1788)

    ईआईडी-पैरी लिमिटेड की स्थापना 1788 में एक अंग्रेज कारोबारी थोमस पैरी की ओर से शुगर और स्पिरिट्स का व्यापार करने के लिए की गई थी। कंपनी का नाम मौजूदा समय में देश की सबसे बड़ी शुगर कंपनियों में शामिल किया जाता है।

    3. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (1806)

    स्टेट ऑफ इंडिया की स्थापना अंग्रेजों के द्वारा मराठा और टीपू सुल्तान के साथ चल रही जंग को फंड करने के लिए बैंक ऑफ कलकत्ता के रूप में की गई थी। 1809 में इसका नाम बदलकर बैंक ऑफ बंगाल रख दिया गया। भारत के आजाद होने के बाद कई बैंकों के विलय इसमें कर दिया गया। फिर इसका नाम 1955 में इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया रख दिया गया। इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रखा गया।

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आज सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक है। इसका बाजार पूंजीकरण 4.75 लाख करोड़ रुपये है।

    4.आरपीजी ग्रुप (1820)

    19वीं शताब्दी में आरपीजी ग्रुप की स्थापना रामदत्त गोयनका की ओर से 1820 में की गई थी। मौजूदा समय में ग्रुप सीएट टायर्स, फार्मा कंपनी आरपीजी लाइफ साइंस और जेनसार टेक्नोलॉजीज जैसी कंपनियों का संचालन कर रहा है।

    5.आदित्य बिरला ग्रुप (1857)

    आदित्य बिरला ग्रुप का भी नाम देश के सबसे पुराने व्यापारिक समूहों में आता है। शुरुआत में ग्रुप जूट के कारोबार में था। वर्तमान में ग्रुप का कारोबार सीमेंट, फाइनेंस, कपड़ा, टेलीकॉम और मेटल सेक्टर में फैल चुका है।